{"_id":"5f8ab0ba8ebc3e276d6baa25","slug":"civil-court-of-azamgarh-got-grenade-numa-gola","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजमगढ़ के दीवानी न्यायालय मिला ग्रेनेड नुमा 'गोला', हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजमगढ़ के दीवानी न्यायालय मिला ग्रेनेड नुमा 'गोला', हड़कंप
Sat, 17 Oct 2020 02:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग करते कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दीवानी कचहरी के पुराने साइकिल स्टैंड के पास बेंच पर शनिवार सुबह 11 बजे ग्रेनेड नुमा 'गोला' मिलने से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। बम की सूचना फैलने पर कचहरी में अफरातफरी की स्थिति मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसकी जांच की और से बीपी मशीन का एक हिस्सा बताया। पुलिस उसे अपने साथ लेती गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के पुराने साइकिल स्टैंड के पास संदिग्ध गोले को देखते ही कचहरी में बम की सूचना आग की तरह फैल गई। अविक्ताओं के साथ कचहरी में मौजूद लोगों में अफराफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस और मजिस्ट्रेट आदि को दी गई तो सीओ सिटी डॉ राजेश तिवारी के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पहले मेटल डिटेक्टर से उसकी जांच की गई। इसके बाद उसे पानी में डाला गया। जांच के बाद पुलिस ने उसे वीपी मशीन का हिस्सा बताया और कहा कि प्रेशर की जांच के लिए रबड़ के इस गोले के दबाकर जांच की जाती है। इसे बाद पुलिस संदिग्ध गोले को साथ लेते गई।