फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Civic duty and morality make a country great

Varanasi News: नागरिक कर्तव्य और नैतिकता से महान बनता है देश

Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Civic duty and morality make a country great
काशी विद्यापीठ में झारखंड स्थापना दिवस पुरस्कार वितरण समारोह और एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान की ओर से सोमवार को 'मैं महान तो मेरा भारत महान : नागरिक कर्तव्य और नैतिकता' विषय पर संवाद हुआ। डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय स्थित समिति कक्ष में गुजरात के सुधीर शांतिलाल रावल ने कहा कि कोई भी राष्ट्र संस्कृति, नागरिक कर्तव्य और नैतिकता से महान बनता है। देश आपके लिए क्या करेगा यह सोचने से पहले आप देश के लिए क्या कर सकते हैं, ऐसा सोचिए। हमें गांधी, आंबेडकर जैसे विचारों से अपने नैतिक चरित्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि देश महान है या नहीं ये नागरिकों पर निर्भर करता है। स्वागत कार्यक्रम और संयोजन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed