फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   City ready for celebration, waiting for new year

Varanasi News: जश्न के लिए शहर तैयार, नए साल का इंतजार

Fri, 30 Dec 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
City ready for celebration, waiting for new year
हैपी न्यू ईयर 2023 की शुभकामनाएं होटल, रेस्टोरेंट और कॉलोनियों में भी गूंजेगी। सोसाइटियों में भी नए साल का जश्न मनाने की पूरी तैयारी है। नये संकल्पों के साथ हर कोई 2023 की यात्रा का आगाज करना चाहता है। साल के अंतिम दिन को विदाई देने के लिए युवा से लेकर बच्चों तक ने प्लानिंग कर रखी है।
विज्ञापन

अधिकांश कॉलोनियों व मोहल्ले में 31 दिसंबर की रात डीजे का शोर सुनाई देगा। बॉलीवुड गीतों पर युवा पड़ोसियों के साथ थिरकते नजर आएंगे। कॉलोनी की महिलाएं पड़ोसी महिलाआें के साथ बोन फायर के चारों ओर घूमते हुए हैपी न्यू ईयर कहेंगी। किटी समूह व महिला क्लबों में भी नए साल के स्वागत में जश्न होगा। पार्टी में तंबोला, बोन फ ायर, टिक्की चाट, डांस, डीजे फ्लोर रहेगा। गुब्बारों व लाइटों से कॉलोनियों को सजाया जाएगा। बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता, कपल गेम्स, अंताक्षरी व लाइव सिंगिंग होंगे।
विज्ञापन

जश्न में होगी नृत्य-संगीत की जुगलबंदी
रेजीडेंसियल सोसाइटी मेें भी नए साल के आगाज को लेकर उत्साह है। लहरतारा स्थित महावीर हाइट्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संयोजक प्रियंका मिश्रा ने बताया कि डीजे पर डांस के साथ बच्चों के लिए गेम्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। महिलाओं के लिए तंबोला और हाउजी भी होंगे। महमूरगंज स्थित रॉयल रेजीडेंसी में रहने वाले परिवार बोन फायर के साथ लजीज व्यंजनों से नए साल का आगाज करेंगे। वहीं, लहरतारा स्थित गणपति रेजीडेंसी में बच्चों और युवाओं के साथ बड़े भी इस जश्न में शरीक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपहारों से सजे बाजार
नए साल पर दोस्तों और रिश्तेदारों को देने के लिए लोग तोहफे और उपहार खरीदे रहे है। बाजार में स्थायी और अस्थायी दुकानों पर खूब भीड़ देखने को मिल रही है। सिगरा स्थित गिफ्ट गैलरी संचालक अशोक ने बताया कि नए साल पर पेपर वेट स्टाइल कैलेंडर खूब डिमांड में है। कैलेंडर में लाइटिंग की सुविधा है। शोपीस के तरह इसे टेबल पर सजाया जा सकता है। दोस्तों को उपहार में देने के लिए महादेव, ओम, शिव व गणेश की आकृति वाले लॉकेट युवा ज्यादा खरीद रहे है। इसे गले के साथ कलाई में बैंड की तरह पहना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed