फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   City hotels, guest houses and lodges full, no space to even foot

शहर के होटल, गेस्ट हाउस और लॉज फुल, पैर रखने तक की जगह नहीं

Sun, 12 Dec 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
City hotels, guest houses and lodges full, no space to even foot
सात वार नौ त्योहार वाली काशी अपने आराध्य के धाम के नव निर्माण के उत्सव में बम-बाम बोल रही है। जल, थल और नभ शिवमय होने के साथ ही हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गुंजायमान है। दुनिया भर के शिवभक्त इस ऐतिहासिक क्षण में भागीदार होने और मन भावन जटाजूट को एक पल निहारने के लिए काशी पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि काशी की सड़के गुलजार है, होटलों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। पर्यटन उद्योग और अन्य कारोबार में चार चांद नहीं बल्कि हजार चांद लग रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में लगभग 80 तारांकित होटल सहित 800 छोटे-बडे़ होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला हाउस फुल है। 12 से 15 दिसंबर तक शहर के किसी भी होटल या गेस्ट हाउस में रूम नहीं है। ट्रवेल्स की गाड़ियां भी नहीं खाली है। बड़े-बड़े तारांकित होटलों और गेस्ट हाउस में वीवीआईपी, वीआईपी और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों, नेताओं और अन्य लोगों के लिए बुक है। छावनी क्षेत्र के होटलों की पार्किंग फुल हो गई है। काशी और वरुणा जोन के अलावा ग्रामीण इलाकों, पड़ाव, रामनगर, पीडीडीयूनगर तक के होटल, गेस्ट हाउस के कमरे फुल हो चुके हैं। इसके साथ ही खानपान, ट्रांसपोर्ट और अन्य कारोबार का सेक्टर भी बम-बम बोल रहा है। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने बताया कि जैसा माहौल देव दीपावली पर होता है, उससे कहीं ज्यादा काशी शिवमय हो चुकी है। दूर-दूर के लोग काशी आ रहे हैं। इस माह तक होटलों की बुकिंग फुल चल रही है। ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि लोकार्पण उत्सव से पर्यटन उद्योग बम-बम हो गया है। लोग आ रहे हैं तो हस्तशिल्प उत्पादों की भी खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed