फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cisf will teach rural children in varanasi

वाराणसी में सीआईएसएफ के जवानों की अनूठी पहल, 'प्रभात तारा' से बच्चों के भविष्य को देंगे नई दिशा

Wed, 30 Jan 2019 09:58 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 30 Jan 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Cisf will teach rural children in varanasi
प्रभात तारा, वाराणसी बाबतपुर - फोटो : amar ujala

'प्रभात तारा' जिसे ध्रुव तारा भी कहा जाता है। इस तारे से लोगों को अंधेरे में दिशा का ज्ञान होता है। इस अटल तारे के तर्ज पर वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट के सीआईएसएफ के जवानों ने बच्चों के भविष्य को दिशा देने के लिए एक अनोखी पहल की है।

विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ इकाई के जवानों ने आपसी सहयोग से एयरपोर्ट से सटे कर्मी गांव स्थित सीआईएसएफ लाइन में ग्रामीण बच्चों के लिए 'प्रभात तारा' नाम से विद्यालय की शुरुआत की है। इसका उद्घाटन सोमवार को उनकी संस्था की संरक्षिका अध्यक्ष मधु झा और सुब्रत झा ने फीता काटकर किया।

विज्ञापन

सीआईएसएफ यूनिट इंचार्ज सुब्रत झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उस प्रतिभा को खोजने और निखारने की। इसी उद्देश्य से इस विद्यालय की शुरूआत की गई है। विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन आदि की सीख दी जाएगी, जो आमतौर पर स्कूलों में नहीं पढ़ाई या सिखाई जाती है। इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता व शिक्षा का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed