फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CISF jawan killed by car collision

कार की टक्कर से सीआईएसएफ जवान की मौत

Thu, 04 May 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 04 May 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
CISF jawan killed by car collision
satti car accident

विज्ञापन
बड़ागांव थाना अंतर्गत बाबतपुर चौराहे पर बुधवार को वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही बिना नंबर की कार ने लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के दो जवानों को टक्कर मार दी। इसके बाद थोड़ी दूर पर जाकर एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नालग गांव निवासी सीआईएसएफ जवान निक्का राम (50) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रमेशचंद्र को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद चालक कार लेकर जौनपुर की ओर भाग निकला।


बाबतपुर एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान निक्का राम और रमेशचंद्र चाय पीने के लिए बाबतपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल दोनों जवानों को बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां निक्का राम को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद कार लेकर भाग रहे चालक ने चंदौली के बाइक सवार कृष्ण कुमार को भी टक्कर मारी। कृष्ण को हल्की चोटें आईं हैं। उधर, हादसे की जानकारी पाकर सीआईएसएफ  के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा, एसडीएम अविनाश सिंह भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन



 बड़ागांव पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करते हुए जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीआईएसएफ  के डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि जवान के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके गृह जनपद भेजा जाएगा। हवाई अड्डे पर जवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed