{"_id":"5cff6edebdec220754348d9b","slug":"cisf-caught-two-traveler-with-15-lakh-rupees-cash-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने दो यात्रियों से पकड़ा इतना कैश, हैरान रह गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने दो यात्रियों से पकड़ा इतना कैश, हैरान रह गए सभी
Tue, 11 Jun 2019 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Jun 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
बैग के साथ बैठा एक यात्री और सफेद शर्ट पहने खड़ा यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को कोलकाता से आए दो यात्रियों के पास से 15 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के बाद सीआईएसएफ की निगरानी टीम ने दोनों को आय कर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। आय कर अधिकारियों ने रुपये जब्त कर दोनों यात्रियों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट की सीआईएसएफ की निगरानी टीम को कोलकाता एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ से सूचना मिली थी कि एयर इंडिया के विमान एआई 422 से दो यात्री 15 लाख रुपये लेकर जा रहे हैं। देरी से सूचना मिलने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर दोनों यात्रियों से पूछताछ और सत्यापन नहीं किया जा सका। शाम 4 बजकर 55 मिनट पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान आया तो सीआईएसएफ ने यात्री एसके दत्ता और स्वपन पाल को रोका और उनके पास से रुपये बरामद कर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
दोनों से कहा गया कि वे रुपयों के संबंध में कागजात दिखाएं। कागजात ना दिखाने पर आय कर विभाग को सूचना दी गई और दोनों को फूलपुर थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि आय कर विभाग के अधिकारियों ने रुपये जब्त कर दोनों यात्रियों को कागजात प्रस्तुत करने को कहा है। आय कर विभाग द्वारा ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन