फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chunav

कोविड प्रोटोकॉल के साथ दो मई को होगी मतगणना

Sun, 25 Apr 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
chunav
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 2 मई को होने वाली मतगणना में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मतगणना में लगे कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन करना होगा। इसके साथ ही प्रत्येक टेबल के बीच उचित दूरी रखी जाएगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि आयोग की ओर से भेजी गई गाइडलाइन में कहा गया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में लगे हर कार्मिक को फेस मास्क लगाना आवश्यक होगा। साथ ही सभी कर्मचारियों को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर उसका उपयोग करना होगा। मतगणना स्थल पहले परिसर को सैनिटाइज करवाया जाएगा। कर्मियों की थर्मल स्कैनर से जांच होगी। कोविड-19 के संदर्भ में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अंतर्गत सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

--------
मतगणना एजेंट का फार्म 29 अप्रैल को मिलेगा
चिरईगांव। पंचायत चुनाव के मतगणना एजेंट के फार्म का वितरण 29 अप्रैल को ब्लाक कार्यालय पर किया जाएगा। 30 अप्रैल और 1 मई को मतगणना एजेंट का पास जारी किया जाएगा। ब्लाक कार्यालय के सूचना बोर्ड पर यह सूचना चस्पा हो गई है। मतगणना एजेंट को प्रत्याशी लिखित रूप में अधिकृत करेगा। साथ ही नामित व्यक्ति की फोटो युक्त पहचान पत्र और प्रत्याशी के नामांकन रसीद की छाया प्रति देनी होगी। मतगणना न्याय पंचायतवार 12 कमरो में होगी। हर कमरे में चार टेबल होगा। सभी प्रत्याशियों को प्रत्येक टेबल पर दो मतगणना एजेंट का पास जारी होगा। लेकिन एक समय में एक टेबल पर प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहेगा। बिना पास के मतगणना स्थल पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना जयप्रकाश स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरहां में 2 मई को प्रात: आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed