{"_id":"5f71aed88ebc3e9b765b61ef","slug":"chunar-murder-case-news-technical-manager-of-steel-company-killed-fir-on-three-unknowns-three-kiosks-and-recovered-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनार हत्याकांड: तीन अज्ञात पर एफआईआर, तीन खोखा और हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार हत्याकांड: तीन अज्ञात पर एफआईआर, तीन खोखा और हुए बरामद
Mon, 28 Sep 2020 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 28 Sep 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के कबीर मठ के पास रविवार की रात गोली मारकर टेक्निकल मैनेजर की हत्या के मामले में सोमवार को तीन और खोखा बरामद हुए। रविवार को पांच खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ था। मृतक के साथी सुमित मोहंती की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
धौहा स्थित इस्पात कंपनी के टेक्निकल मैनेजर जिवनंदी रथ, किशोर चंद्र दास, सुमित मोहंती और चालक सचिन शुक्ला के साथ गोला बाजार सामान लेने गए थे। सामान लेकर टेलर की दुकान पर गए, वहां से कार की ओर जा रहे थे तभी तीन लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन
एक ने जिवनंदी को गोली मारी, तो वहीं सुमित मौके से जान बचाकर भागा। दूसरे साथी किशोर चंद्र दास को कमर में गोली लगी। वो सिंह मेडिकल में भर्ती है। रविवार को मौके से पांच खोखा व एक कारतूस मिला था।
विज्ञापन
घायल किशोर चंद्र दास और टेक्निकल मैनेजर जिवनंदी रथ।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को तीन और खोखा मिले। इससे जाहिर होता है कि आठ से नौ राउंड फायरिंग हुई है। अंदेशा ये भी लगाया जा रहा है कि दो असलहे से फायरिंग हुई है। सोमवार को पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। सुमित मोहंती की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।