फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Christmas Day 2023 birth of Lord Jesus celebrated in Christian community of Kashi

Christmas 2023: आधी रात प्रभु यीशु के जन्म लेते ही काशी के चर्चों में बजे घंटे, गूंजने लगा मैरी क्रिसमस

Mon, 25 Dec 2023 10:18 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Dec 2023 10:18 AM IST
सार

सर्द रात में सेंट मैरीज महागिरजा में रात 12 बजे बिशप हाउस का घंटा बजा
तो धरती पर अमन के राजकुमार प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मसीही झूम उठे। एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी। 

विज्ञापन
Christmas Day 2023 birth of Lord Jesus celebrated in Christian community of Kashi
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घड़ी की सुइयां जैसे ही रात 12 बजे एक हुईं, मसीही समुदाय के आराध्य प्रभु यीशु ने चरनी में जन्म लिया। गिरजाघरों में घंटे बज उठे। जगह-जगह कैरोल गाकर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश काशी की फिजा में गूंज उठा। मसीही समुदाय खुशी और उल्लास से झूम उठे। एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु के जन्म की खुशी में घरों और गिरजाघरों में केक काटे गए। एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी।

विज्ञापन


कैंटोनमेंट स्थित महागिरजा समेत सभी चर्चों में प्रभु यीशु की आराधना के लिए भीड़ उमड़ी रही। सर्द रात में सेंट मैरीज महागिरजा में रात 12 बजे बिशप हाउस का घंटा बजा तो धरती पर अमन के राजकुमार प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मसीही झूम उठे। काशी धर्मप्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ की अगुवाई में पुरोहित बालक स्वरूप में यीशु को अपने हाथों में लेकर चर्च की वेदी पर पहुंचे। मसीहियों ने दर्शन किए। वे यीशु की बालरूप की प्रतिमा की एक झलक पाकर धन्य हो उठे।
विज्ञापन


महागिरजा के पल्ली पुरोहित फॉदर अगस्टीन सहित अन्य पुरोहितों ने मिस्सा पूजा की। बाइबिल का पाठ हुआ। कैंडल जलाए गए। यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई। बिशप ने विश्व के कल्याण और शांति के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चर्चों में मनाई गई प्रभु यीशु के जन्म की खुशी

Christmas Day 2023 birth of Lord Jesus celebrated in Christian community of Kashi
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
लाल गिरजा नदेसर समेत सेंट पॉल चर्च सिगरा, सेंट थॉमस चर्च गिरजाघर चौराहा, रामकटोरा स्थित गिरजाघर समेम शहर के सभी गिरजाघरों में प्रभु यीशु की आराधना के साथ उनके जन्म की खुशी मनाई गई। देर रात तक बाइबिल के पाठ हुए। कैरोल गाए गए। उधर, कई गिरजाघरों में मिड नाइट सर्विस का आयोजन हुआ। कई चर्चों में बोन फायर किया गया। मसीही बाहुल्य कॉलोनियों में भी आकर्षक सजावट की गई थी। देर रात तक सिगरा, तेलियाबाग, कैंटोंमेंट आदि इलाकों के मसीही बहुल्य कॉलोनियों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed