{"_id":"59a4714b4f1c1ba6018b4636","slug":"chitfund-company-agent-arrest-and-went-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये का फ्राड करने वाले चिटफंड कंपनी के एजेंट के खिलाफ मुकदमा, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये का फ्राड करने वाले चिटफंड कंपनी के एजेंट के खिलाफ मुकदमा, जेल भेजा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये जमा कराने और फिर कहने के बावजूद भुगतान न करने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता स्थित चिटफंड कंपनी प्रयाग ग्रुप एंड कंपनीज के एजेंट भुल्लनपुर निवासी कैलाशनाथ वर्मा को सोमवार को पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि कैलाश नाथ ने लाखों रुपये जमा कराए लेकिन जब भुगतान की बारी आई तो वह आनाकानी करने लगा। कैलाश नाथ के माध्यम से रुपये जमा करने वाली महिलाओं ने भुगतान न होने पर पुलिस से शिकायत की तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भुल्लनपुर निवासी एजेंट कैलाश नाथ वर्मा के घर पर रविवार को क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने हंगामा किया था। हंगामा कर रही लालमणि गुप्ता, बेचना देवी, अद्वितीय वर्मा, सन्नो देवी, सुनीता देवी, चंदा देवी, पूजा, विमला, संगीता आदि का आरोप था कि कैलाश ने वर्ष 2016 तक उनसे पैसा जमा कराया लेकिन अब भुगतान करने की बात पर बहाने बनाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया और कैलाश के साथ सभी को थाने ले जाया गया। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कैलाशनाथ को जेल भेजा गया है। तफ्तीश के दौरान यदि अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश आए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

चिटफंड, बीसी, सट्टे का जगह-जगह खेल
शिवपुर थाने में बीते दिनों एक दरोगा की पत्नी मंशा सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि साकेत नगर के जय सिंह ने बीसी (एक तरह का सट्टा) में उनका रुपया निवेश कराया था। मंशा के लगभग आठ लाख रुपये और कई अन्य लोगों के रुपये लेकर जय गायब हो गया है। कुछ इसी तरह का गोरखधंधा चिटफंड, बीसी और सट्टे के नाम पर शहर के कई हिस्सों में चल रहा है। रुपये वापस न मिलने पर कुछ लोग हिम्मत कर थाने पहुंचते हैं तो पुलिस उन्हें चुप करा देती है।