फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chinese manjas are choking sewers

Varanasi News: चीनी मांझे चोक कर दे रहे सीवर

Mon, 08 Jan 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chinese manjas are choking sewers
खतरनाक बन चुके चीनी मांझे से शहर का सीवर भी चोक कर दे रहे हैं। इससे सफाईकर्मी बेबस हैं और मशीन से सफाई करनी पड़ रही है। सफाई के दौरान कई इलाकों में ढेर सारे मांझे, कतरन और धागे मिले हैं। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने जलकल के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों मकर संक्रांति आने वाली है। इस पर्व पर यहां पतंगबाजी खूब होती है। बाजार में चोरी छिपे प्रतिबंधित चीनी मांझे भी बिक रहे हैं। इन मांझों का इस्तेमाल करने वाले इन्हें सड़कों पर फेंक देते हैं। जो नालियों से बहकर सीवर चैंबर में जा रहे हैं। यह सीवर के चैंबर चोक कर दे रहे हैं। पिछले दिनों अलईपुरा इलाके में सफाई के दौरान ढेर सारा मांझा, धागा, कतरन सीवर चैंबर से निकले। यह ओवरफ्लो और सीवर जाम की समस्या पैदा कर रहे थे। इसके अलावा जैतपुरा, बजरडीहा, लल्लापुरा, बेनियाबाग के पास सीवर चैंबर की सफाई के दौरान मांझे निकले। सफाई कर्मचारी राकेश ने बताया कि सीवर जाम की शिकायत थी। फर्राटी डालकर लाइन को खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। बाद में मशीन लगाकर चैंबर से कचरा निकला गया तो पता चला कि लाइन के मुख्य द्वार पर ढेर सारे मांझे, धागे फंसे थे। इसके चलते सीवर आगे नहीं जा पा रहा था। कुछ दूर आगे जाकर दूसरे चैंबर को खोला गया तो वहां भी कपड़ों के कतरन, मोटे मजबूत धागे निकले।
विज्ञापन


कुछ इलाकों से मांझे, धागे, कपड़ों के कतरन और अन्य सामान सीवर चैंबर से निकले हैं। क्षेत्र के लोगों से कहा गया है ऐसा सामान न फेंकें जिससे सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या आए। -ओपी सिंह, प्रभारी सचिव जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed