फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children of Jain community wrote a letter to Prime minister of india narendra modi in varanasi

PM Modi: प्रधानमंत्री जी, अगर आप नहीं आएंगे तो हम..., जैन समाज के बच्चों ने PM को लिखा पत्र; पढ़ें- पूरा मामला

Thu, 27 Jun 2024 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 06:02 PM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पत्र वाराणसी के जैन मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लिखा गया है। यह भी लिखा है कि पीएम जब यहां आएंगे तो उनका स्वागत जैन समाज के बच्चे करेंगे। पीएम मोदी इस स्वागत का कभी नहीं भूल पाएंगे।

विज्ञापन
Children of Jain community wrote a letter to Prime minister of india narendra modi in varanasi
तीर्थंकरों की जन्मभूमियों के दर्शन करने के लिए जैन बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदरणीय प्रधानमंत्री जी। सादर जय जिनेंद्र। आप बनारस के सभी जैन मंदिर के दर्शन करने आइएगा। हम सभी बच्चे आपका स्वागत करेंगे। आप कब यहां आकर जिनेंद्र प्रभु का आशीर्वाद लेंगे, हम बच्चों को बता दीजिएगा। अगर आप नहीं आएंगे तो हम आपसे नाराज हो जाएंगे। यह मजमून है जैन समाज के बच्चों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई पाती का।

विज्ञापन


जैन समाज के 80 से अधिक बच्चों ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर भेलूपुर के नैतिक शिक्षण के पहले शिविर के दौरान प्रधानमंत्री को यह पत्र लिखा है। बच्चों ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि बनारस चार तीर्थंकरों की जन्मभूमि है और यहां उनके 15 कल्याणक हुए हैं। 
विज्ञापन


यह बहुत दुख की बात होगी कि आप इतने सालों में एक बार भी नहीं आए। यहां आप आते-जाते रहते हैं, कृपया करके एक बार हमारे तीर्थों पर भी दर्शन करने आइएगा। हम लोग आपका इंतजार करेंगे। बच्चों के इस पत्र को जैन समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन समाज के आदिप्रकाश जैन की पहल पर प्रो. फूलचंद जैन प्रेमी के मार्गदर्शन में जैन समाज के बच्चों को जीवन मूल्यों के साथ ही जीवन जीने की कला सिखाई गई। डॉ. मुन्नी पुष्पा जैन ने ब्राह्मी लिपि भी बच्चों को सिखाई। 


सभी बच्चों ने परीक्षा दी एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों को रजत पदक प्रदान किया गया तथा अन्य सभी बच्चों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रमिला सामरिया, आशा जैन, रूबी जैन, दीपा जैन, शैली जैन, सरिता जैन एवं दिल्ली से आईं डॉ. इंदु जैन ने प्रशिक्षण दिया। समाज के अध्यक्ष ऋषभचंद जैन ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed