{"_id":"6017db2b8ebc3e340b176841","slug":"child-killed-after-kidnapped-and-demanded-ransom-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नौ साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी फिरौती, न मिलने पर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नौ साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी फिरौती, न मिलने पर कर दी हत्या
Mon, 01 Feb 2021 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 01 Feb 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के नौ साल के बच्चे का अपहरण कर बदमाशों ने परिजनों से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। बच्चे के परिजन बदमाशों की मांग पूरी नहीं कर पाए तो उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। वारदात से जिले के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अुसार, सारनाथ थाना इलाके के पुरानापुल क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी मंजे कुमार का नौ वर्षीय बेटा विशाल कुमार बीती 29 जनवरी की दोपहर वैष्णो नगर कॉलोनी से गायब हो गया था। मजदूरी करने वाले मंजे कुमार ने बताया कि घर पर एक पत्र कोई फेंक गया।
विज्ञापन
पत्र में लिखा था कि 50 हजार रुपये दो नहीं तो बच्चे को मार देंगे। बच्चे के गायब होने के साथ ही फिरौती के लिए धमकी भरा पत्र मिलने की सूचना सारनाथ थाना प्रभारी इंद्र भूषण यादव को दी गई थी। सोमवार की दोपहर पैगंबरपुर क्षेत्र स्थित फूलों के खेत में गए एक बच्चे ने खेलने के दौरान एक बच्चे का ही शव देखा तो भाग कर शोर मचाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई तो शव की शिनाख्त विशाल के तौर पर हुई। मौके पर पहुंचे सीओ कैंट आईपीएस अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।