आजमगढ़ में सिक्सलेन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर बालक की मौत, बकरी चराते समय हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित काशीपुर गांव निवासी एक सात वर्षीय बालक की पानी भरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला और फिर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाबत पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। निर्माणाधीन सिक्सलेन के लिए मिट्टी की खोदाई कर गहरा गड्ढा किया गया था, जिसमें पानी भरा है।
काशीपुर गांव निवासी सात वर्षीय अविनाश पुत्र राम प्रसाद राम बृहस्पतिवार को अपनी बकरी चराने के लिए गांव के किनारे गया था। पास में ही निर्माणाधीन सिक्सलेन के लिए मिट्टी की खोदाई की गई थी। मानक की अनदेखी कर मिट्टी खोदने वालों ने काफी गहराई में मिट्टी निकाल लिया था। पिछली बरसात के मौसम में हुई बारिश का पानी इस गड्ढे में भरा है। अविनाश उसी गहरे गड्ढे के आसपास ही बकरी चरा रहा था और अचानक पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया।
पास में ही स्थित कुटी पर लोग महाशिवरात्रि की पूजा अर्चना कर रहे थे। कुछ लोगों ने बच्चे को गड्ढे में गिरते देखा और तत्काल मौके पर पहुंच कर गड्ढे से बच्चे को निकालने की कवायद शुरू कर दी। जब तक बच्चे को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे से निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक चार भाई व दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। सिक्सलेन के लिए मिट्टी के इंतजाम के तहत जगह-जगह मानक की अनदेखी कर मिट्टी की खोदाई से ग्रामीण आक्रोशित हैं और जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे है। इसके पूर्व भी देवरिया खालसा गांव में ऐसे ही पानी भरे गड्ढे में डूब कर एक रेलवे कर्मचारी की भी मौत हो चुकी है।