{"_id":"6628ab28d0d33c0de5059046","slug":"child-died-in-collapse-of-water-tank-while-bathing-and-four-people-injured-in-varanasi-2024-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: नहाते समय अचानक पानी की टंकी ढही, मलबे में दबकर मासूम की मौत; चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: नहाते समय अचानक पानी की टंकी ढही, मलबे में दबकर मासूम की मौत; चार लोग घायल
Wed, 24 Apr 2024 12:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:18 PM IST
सार
वाराणसी जिले के भगवतीपुर गांव में ईंट-भट्ठे पर अस्थायी रूप से बनाई गई पानी की टंकी अचानक गिर गई। इस दौरान नहा रहे पांच लोग मलबे में दब गए। जेसीबी की मदद से सभी का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
पानी की टंकी ढही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में मंगलवार देर शाम एक ईंट-भट्ठे पर पानी के लिए बनाई गई अस्थायी टंकी अचानक ढह गई। टंकी पर स्नान कर रहे एक बच्चे की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं, उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कपसेठी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे भदोही रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ईशान उर्फ गुंजन जायसवाल का ईंट भट्ठा है। मजदूरों के पानी पीने और नहाने के लिए अस्थायी रूप से 5000 लीटर पानी की क्षमता की टंकी बनाई गई थी। टंकी के पास शाम लगभग छह बजे जीनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के हीरापट्टी गांव निवासी वनवासी मजदूर का परिवार नहा रहा था। उसी दौरान टंकी ढह गई।
विज्ञापन
मलबे के नीचे सोनू बनवासी (26), मास्टर बनवासी (30) और मनोज बनवासी (25) के अलावा मनोज का चार वर्षीय पुत्र कल्लू व सोनू का छह वर्षीय पुत्र विकास दब गए। आनन-फानन जेसीबी की मदद से टंकी का मलबा हटाकर लोगों को निकाला गया। हालांकि तब तक कल्लू बनवासी की मौत हो गई थी। शेष अन्य लोग गंभीर रूप से घायल थे। कल्लू की मौत के बाद मां जीरा देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। वहीं, हादसे की सूचना पाकर कपसेठी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कल्लू का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कहा कि तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कुत्ते को बचाने में दीवार से भिड़ा बाइक सवार, मौत
जाठी गांव के पास एक कुत्ते से टक्कर बचाने के चक्कर में बाइक सवार दीवार से भिड़ गया। हादसे में बाइक सवार राज्यतालाव क्षेत्र के भैरोनाथ गांव निवासी आश्रय राजभर (26) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर उसके पीछे बैठे रोहित व सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, आशीष चार भाई-बहनों में बड़ा और अविवाहित था। पिता भैयालाल राजभर विद्युत विभाग में ठेकेदार हैं। आशीष उनके काम में सहयोग करता था। वहीं, सिंधौरा थाने की पुलिस को हादसे के संबंध में परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी।