{"_id":"5eba6e858ebc3e90ae67ba97","slug":"child-died-in-accident-going-to-drug-with-father-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: पिता के साथ जा रहे बच्चे का हुआ एक्सीडेंट, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: पिता के साथ जा रहे बच्चे का हुआ एक्सीडेंट, मौके पर हुई मौत
Tue, 12 May 2020 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 May 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर के सगुनहा चौराहे एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार सुबह में एक व्यक्ति अपने बच्चे के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चा बाइक से गिर गया।
विज्ञापन
इससे बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अहरक खास के सुजीत मौर्या अपने बच्चे आर्यन मौर्या(5 ) को साथ में लेकर धान के बीज लेने जा रहे थे। बाबतपुर के सगुनहा चौराहे पर पहुंचते ही पीछे की तरफ से एक बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बच्चा दूर जाकर गिरा। आनन-फानन में बच्चे को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर गए, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया। आर्यन मौर्य अपने पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन