फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Secretary take meeting Savan mela based on kumbh and pravasi bhartiya sammelan in varanasi

कुंभ मेले और प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तर्ज पर होंगी सावन मेले की तैयारियां, मुख्य सचिव ने ली बैठक

Fri, 12 Jul 2019 08:51 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 12 Jul 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary take meeting Savan mela based on kumbh and pravasi bhartiya sammelan in varanasi
बैठक लेते मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेले और वाराणसी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तर्ज पर सावन मेले को मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। सावन मेले की तैयारियों को जानने के लिए मुख्य सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडेय ने कमिश्नरी सभागार में शुक्रवार को बैठक ली।

विज्ञापन


दिव्य कुंभ और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तरह ही सावन मेले को भव्य रूप देकर संपन्न कराया जाएगा। यह बात मुख्य सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडेय ने शुक्रवार को वाराणसी में हुई समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि दिव्य कुंभ की तरह पूरे परिक्षेत्र में साफ सफाई, जनसुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था हो और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तरह शिवभक्तों का स्वागत किया जाए।
विज्ञापन


सड़क मरम्मत, पेयजल, विधुत सहित सुरक्षा व्यवस्था आदि कार्यों को 15 जुलाई तक पूरा करा लिया जाए। एनएचआई और लोक निर्माण विभाग कांवर यात्रा की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर तीन दिन में दुरुस्त करा लें। बाबा भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जुलाई से एक महीने तक चलने वाले सावन मेले की तैयारियों की मुख्य सचिव डा अनूप चंद्र पांडेय और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने समीक्षा की। वाराणसी के अलावा प्रयागराज, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कावड़ यात्रा और एक माह तक शिवालयों में विशेष पूजा लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर और संवेदनशील है।
 

Chief Secretary take meeting Savan mela based on kumbh and pravasi bhartiya sammelan in varanasi
सावन मेले के लिए निर्देश देते मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाए और शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। शिवालयों के आसपास बैरिकेटिंग, बिजली के तार दुरुस्त करने, स्वास्थ्य सुविधाएं और एंबुलेंस आदि की व्यवस्था का निर्देश दिया। महाकुंभ एवं प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान किए गए सकारात्मक व्यवहार पुलिस के जवान कांवर यात्रियों और शिव भक्तों के साथ करें।

मुख्य सचिव ने क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देशित किया कि वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर रोडवेज की बसों को नियंत्रित स्पीड पर चलवाएं। होटल एवं रेस्टोरेंट में रेट सूची और खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कराई जाए।  जिलों की समस्याओं को चिह्नित कर विभाग आपस में समन्वय कर लें और 15 जुलाई तक इसे पूरा कर लें। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और चारों मंडल के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

साइनेज लगाकर किया जाएगा डायवर्जन का प्रचार :
मुख्य सचिव ने प्रयागराज से वाराणसी के मार्गों पर कराए जाने वाले रूट डायवर्जन की सूचना के लिए जगह-जगह साइनेज लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने एनएचआई, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कांवर मार्ग से संबंधित अपने-अपने क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर 15 जुलाई तक ठीक करने को कहा।

वाराणसी शहर में टेंगरा मोड़ चौराहा, टेंगरा मोड़ से डाफी तक, राजातालाब अंडरपास एवं मोहनसराय से कछवा मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराए जाने के लिए एनएचआई के अभियंता को निर्देशि दिया। इसी प्रकार गोलगड्डा तिराहा, जलालीपुरा क्रॉसिंग, जीवनाथपुर, दुर्गाकुंड चौराहा, बीएचयू-नरिया मार्ग, लंका, आकाशवाणी- महमूरगंज मार्ग, सिगरा चौराहा, कैंट-सिगरा मार्ग, अंधरापुल से कैंट मार्ग, रोडवेज के पास, आशापुर से काली माता मंदिर, अमरा-आखरी से भिखारीपुर तक तथा चौकाघाट से अंधरापुल तक मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया।

तीन शिफ्टों में होगी शहर की सफाई :
शहर के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं प्रमुख शिवालयों के आसपास साफ-सफाई के चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित कराए जाएं। इसके लिए सफाईकर्मियों की 24 घंटे की 8-8 घंटे के शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। मॉनिटरिंग के लिए भी नगर निगम के अधिकारियों और सफाई सुपरवाइजरों की तैनाती होगी।

मुख्य सचिव ने गंगा घाटों पर समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के साथ-साथ वहां पर स्नान करने वालों के लिए सुरक्षा सूचनाओं से संबंधित साइनेज सरल एवं विभिन्न भाषाओं में लगवाए जाने का भी निर्देश दिया। साथ ही गंगा घाटों पर गोताखोरों, 24 घंटे पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम को इंटीग्रेटेड बनाने का निर्देश दिया। नागरिक सुरक्षा संगठन और समाजसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाए।

काशी विश्वनाथ मंदिर में व्यवस्था चाक चौबंद :
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था, झांकी दर्शन सहित सुगम दर्शन की व्यवस्था होगी। मंदिर परिसर एवं आसपास 24 घंटे चाक चौबंद सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए 24 घंटे 8-8 घंटे की शिफ्ट में सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है।

साथ ही मंदिर में अधिकारियों की 8-8 घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी  लगायी जाएगी। गोदौलिया, मैदागिन, चित्तरंजन पार्क सहित मंदिर के पास एम्बुलेंस सहित चिकित्सक दवाओँ के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा कावर मार्ग के सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सालयों में 24 घंटे डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाएगी। बाबा भक्तों को चल भोले के सम्मान से संबोधित किया जाएगा। बैरिकेटिंग में भक्तों के लिए मैटी भी बिछाई जाएगी।

पौधरोपण कर किया दर्शन पूजन :
बैठक के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी ने कमिश्नरी परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed