फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister said in varanasi prepare digital map of Kashi on the inauguration of Vishwanath Dham special decoration will be done from Ganga Ghat to the city

सीएम बोले-तैयार करें काशी का डिजिटल मैपः  विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर काशी में रहेगा उत्सव सा माहौल, गंगा घाट से लेकर शहर तक होगी विशेष सजावट

Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
सार

वाराणसी में शनिवार को लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सीएम ने कहा कि पूरे जिले में शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल होना चाहिए। शहर की सभी प्रमुख इमारतों को सजाया जाए।

विज्ञापन
Chief Minister said in varanasi prepare digital map of Kashi on the inauguration of Vishwanath Dham special decoration will be done from Ganga Ghat to the city
वाराणसी में शनिवार को काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर पूरा शहर रंगीन रौशनी से नहाएगा। घाट से लेकर गलियों तक रौशनी से सजावट होगी। शहर की सभी प्रमुख इमारतों को रौशनी से सजाई जाएंगी। भव्य काशी दिव्य काशी के आयोजन को देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी। सीएम ने आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए अधिकारियों का काशी का डिजिटल मैप तैयार करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


शनिवार को सीएम ने लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि पूरे जिले में शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल होना चाहिए। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के दौरान पूरे एक माह तक काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता रहे। सीएम ने काशी के पुनरुद्धार की जानकारी काशी के जन-जन तक पहुंचाने के लिए टीम तैयार करने पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन


काशीवासियों को यातायात की किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। सीएम ने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्वच्छता का अभियान चलाया जाए। 12, 13 व 14 दिसंबर को गंगा घाटों के साथ-साथ शहर के प्रमुख इमारतों की विशेष रूप से सजावट एवं लाइटिंग कराई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed