फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister mass marriage mother of three child couple remarries in ballia

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में गोलमाल का हो रहा पर्दाफाश, तीन बच्चों की मां ने की थी दोबारा शादी

Tue, 02 Jul 2019 08:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Jul 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister mass marriage mother of three child couple remarries in ballia
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बड़े गोलमाल निकल के सामने आ रहे हैं। इससे पहले कई ऐसे जोड़ों ने शादी की थी, जो पहले से शादीशुदा थे। अब एक और गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें तीन बच्चों की मां ने शादी की थी।

विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के खपड़िया बाबा आश्रम परिसर में 26 जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुई गड़बड़ी सामने आई है। इस आयोजन में तीन बच्चों की मां की भी शादी करा दी गई थी। इसी महिला के देवर की शादी भी कागजों में करा दी गई, जबकि वह कुंवारा है।
विज्ञापन


26 जून को खपड़िया बाबा आश्रम परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से 191 जोड़े की शादी कराई गई थी। इसमें दयाछपरा और चाई छपरा गांव के शादीशुदा जोड़ों की भी शादी कराने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक और मामला उजागर हुआ है। मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर दलनछपरा गांव के कपिल की बेटी सलिला की शादी नौ साल पहले बैरिया ब्लॉक के शिवाल मठिया निवासी भरत चौधरी के पुत्र योगेंद्र चौधरी से हुई थी।

योगेंद्र और सलिला के आठ, चार और दो साल के तीन पुत्र हैं। सलिला की शादी भी सामूहिक विवाह समारोह में करा दी गई। इतना ही नहीं, सलिला के एक देवर की भी शादी सामूहिक विवाह समारोह में दिखाई गई है, जबकि उसकी शादी अभी नहीं हुई है।

इसके अलावा सामूहिक विवाह में बैरिया नगर पंचायत के मिश्र के मठिया, मुरलीछपरा ब्लॉक के सिताब दियारा, सावन छपरा, सुघरौली, शिवपुर कपूर दियर, चांददीयर, रेवती ब्लॉक के मूनछपरा, भाखर, भइसहां, जमधरवा के जोड़ों की शादियों में भी खेल किया गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण के बाद पात्रता की जांच और सत्यापन संबंधित ब्लॉकों से कराया गया था। ब्लॉकों की ओर से पात्रता की संस्तुति के बाद ही शादियां कराई गईं। अगर इस बाबत शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed