फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath festival begins with bathing, Chhath songs resonating in homes, today will be Kharna

नहाय-खाय के साथ छठ का महापर्व आरंभ, घरों में गूंजने लगे छठ के गीत, आज होगा खरना

Tue, 09 Nov 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with bathing, Chhath songs resonating in homes, today will be Kharna
सूर्य की उपासना का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आरंभ हो गया। घरों से लेकर घाट-कुंड और सरोवरों की रौनक देखते ही बन रही है। छठी मईया के गीतों से घर-आंगन भी गूंजने लगे हैं। भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए घाट व कुंडों पर सफाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निगम ने गंगा घाटों पर सफाई के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन

भगवान भास्कर की आराधना और लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ सोमवार से आरंभ हुआ। नहाय खाय की रस्म के लिए सबसे पहले महिलाओं ने गंगा स्नान किया। अधिकांश व्रती महिलाओं ने घरों में स्नान को प्राथमिकता दी। इसके बाद भगवान भास्कर की पूजा करके कद्दू, नया चावल और चने की दाल का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद स्वरूप ग्रहण करके भगवान भास्कर की आराधना के निमित्त आत्म शुद्धता का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

छठ पूजन वाले घरों की रौनक बदली-बदली रही। कहीं सफाई हो रही थी तो कहीं पूजा की तैयारियां। गीत गवनई संग घर व खास तौर पर पूजा गृह की विधिवत सफाई की गई। घाट पर घाट छेकने और वेदी बनाने का काम भी देर शाम तक चलता रहा। गंगा घाट और कुंडों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि गंगा के किनारे कई घाटों पर अभी तक सफाई का काम अधूरा है। वरुणा के तट पर भी वेदी बनाने का काम चलता रहा। वहीं शहर के कुंड, तालाब व सरोवरों पर छठ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी खरना की रस्म
छठ के दूसरे दिन मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी को व्रती दिन भर का उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करती हैं। इसे खरना कहा जाता है। प्रसाद के रूप में गन्ने के रस में बने हुए चावल की खीर के साथ दूध, चावल का पिठ्ठा और घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed