Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath Elaborate decorations 697 ghats in Ghazipur women observed Kharna arghya setting sun

महापर्व छठ: गाजीपुर के 697 घाटों पर आकर्षक सजावट, महिलाओं ने किया खरना; अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी

Sat, 14 Nov 2026 08:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 08:38 PM IST
सार

लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए जनपद के 697 घाटों पर आकर्षक सजावट की गई है। चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं ने विधि-विधान से खरना पूजन किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
Chhath Elaborate decorations 697 ghats in Ghazipur women observed Kharna arghya setting sun
खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं ने खरना किया। व्रती महिलाएं 15 नवंबर को रविवार को शाम में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसको लेकर जनपद के 697 घाटों पर आकर्षक सजावट की गई है। महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन




सूर्य उपासना के पर्व डाला छठ पर अस्ताचल भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं समूहों में छठ मैया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचेंगी। गंगा से लेकर विभिन्न नदियों, सरोवर, तालाब, पोखरों के किनारे वेदी बनाई गई है। शहर के चीतनाथ, कलक्टरघाट, रामघाट, अंजनी घाट, स्टीमरघाट, गोलाघाट, रामेश्वर घाट, नवापुरा, पोस्ता घाट, खिड़की घाट, सिकंदरपुर आदि गंगा घाटों को बिजली के झालरों व बोर्ड से दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दोपहर दो बजे के बाद व्रती महिलाओं तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों का गंगा घाटों के लिए निकलने का क्रम शुरु हो जाएगा। चार बजते-बजते सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पट जाएगा। व्रती महिलाएं सुपेली में फल, पान की पत्ती, सुपारी, नारियल, अगरौटा आदि पूजा संबंधित सामानों को लेकर गंगा घाटों पर पहुंचेंगी। इसके बाद वेदी को गंगा जल से धोकर धूप-अगरबत्ती जलाने और ईख को लगाकर कलश स्थापित किया जाएगा। 

करीब दो घंटे तक पूजन-अर्चन व्रती महिलाएं करेंगी। सूर्यास्त से पहले व्रती महिलाएं गंगा में पहुंचकर और हाथों में सुपेली लेकर सूर्य की उपासना करेंगी। बाद में अस्त होते सूर्य को व्रती महिलाओं के पुत्र, पति, बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्यों अर्घ्य देंगे। वहीं खरना के कारण हर घर के माहौल में पवित्रता व भक्ति का रंग घुला हुआ नजर आया।

विज्ञापन

घरों के छत पर भी डूबते हुए सूर्य उपासना करेंगी महिलाएं
जनपद में कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने घर की छतों पर अस्थाई तालाब की व्यवस्था किया है। भीड़ में जाने से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। ऐसे घरों की महिलाएं अपने घर की छत पर सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना करेंगी।

विज्ञापन

नौकाविहार का उठाएंगे लुत्फ
शहर के गंगा घाटों पर रविवार की शाम जहां भगवान भाष्कर की अराधना होगी, तो वहीं युवा व युवतियां नौकाविहार का लुत्फ भी उठाएंगी। डाला छठ के पर्व पर नौकाविहार करने का अपना एक अलग ही आनंद होता है। साथ ही बच्चे व युवा घाटों के किनारे आतिशबाजी करेंगे।

वातावरण में घुली ठेकुआ की सोंधी खुशबू
डाला छठ पर्व को लेकर घरों में तैयार होने वाले ठेकुआ की सोंधी खुशबू जिले की माटी व वातावरण में घुल गई। ठेकुआ डाला छठ महापर्व का एक प्रमुख प्रसाद है। इसके बगैर डाला छठ पर्व अधूरा माना जाता है। मिट्टी के चूल्हे पर बना ठेकुआ अपने आप में काफी स्वादिष्ट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed