फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chemists' Federation objects to FSDA orders, sends letter.

Varanasi News: केमिस्ट फेडरेशन ने एफएसडीए के आदेशों पर जताया ऐतराज, भेजा पत्र

Thu, 08 Oct 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chemists' Federation objects to FSDA orders, sends letter.
उत्तर प्रदेश केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से जारी हालिया आदेशों पर ऐतराज जताया है। फेडरेशन के महासचिव सुरेश गुप्ता ने एफएसडीए आयुक्त रोशन जैकब को पत्र भेजा है। इसमें वास्तविक दवा व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग की गई है। फेडरेशन के अध्यक्ष व वाराणसी के थोक दवा कारोबारी संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि अधोमानक और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। पत्र में यह कहा गया कि नकली दवाएं बाजार और मरीज तक पहुंचने से पहले नियामक तंत्र उन्हें क्यों नहीं पकड़ पाता। राज्य सरकार के उस आदेश को भी अव्यावहारिक बताया गया, जिसमें खुदरा व्यापारियों को वेब पोर्टल पर खरीद-बिक्री का पूरा ब्योरा अपलोड करना होगा। फेडरेशन ने ड्रग इंस्पेक्टर्स के निरीक्षण का डिजिटल ऑडिट ट्रेल बनाने की मांग की है। इससे निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बार-बार पकड़े जाने वाले अपराधियों पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट के तहत कठोर सजा सुनिश्चित करने को कहा। यह कदम अवैध कारोबार पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed