फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chauri Chaura Express including 10 trains cancelled and routes of express trains changed from varanasi

यात्री कृपया ध्यान दें: चौरी चौरा समेत 10 ट्रेनें निरस्त, एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले मार्ग; पढ़ें- पूरी जानकारी

Fri, 11 Apr 2025 04:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 11 Apr 2025 04:34 PM IST
सार

Varanasi News: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चौरी चौरा समेत 10 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले गए। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन
Chauri Chaura Express including 10 trains cancelled and routes of express trains changed from varanasi
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट के तीसरे लाइन के निर्माण के चलते 14 अप्रैल से तीन मई तक चौरीचौरा समेत 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। शालीमार, गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनें निरस्त हैं। 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन


अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस और 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस, 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस और 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; 2036 में भारत में होगा ओलंपिक!: PM ने किया इशारा, काशी के खिलाड़ियों से आह्वान, बोले- मेडल के लिए करें तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11, 14, 17, 18, 21, 24, 25, 28 अप्रैल व 1, व 2 मई को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी। 

गोरखपुर से 12, 15, 18, 19, 22, 25, 26, 29 अप्रैल व 2 व 3 मई को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी से चलाई जाएगी। वहीं, 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी।

इसे भी पढ़ें; PM Modi In Varanasi: 'महाकुंभ में काशी की बड़ी भागीदारी', सीएम बोले- शिल्पकारों को पीएम ने दिलाई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed