{"_id":"67f8e094b4d79861b80af35d","slug":"olympics-held-in-india-in-2036-pm-modi-expressed-apprehension-appealed-to-players-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"2036 में भारत में होगा ओलंपिक!: PM ने किया इशारा, काशी के खिलाड़ियों से आह्वान, बोले- मेडल के लिए करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2036 में भारत में होगा ओलंपिक!: PM ने किया इशारा, काशी के खिलाड़ियों से आह्वान, बोले- मेडल के लिए करें तैयारी
Fri, 11 Apr 2025 02:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:57 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दाैरान काशी के युवाओं को भी संबोधित किया। कहा कि आने वाले समय में बनारस के खिलाड़ियों को और सुविधाएं मिलेंगी। 2036 में ओलंपिक भारत में हो, इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
मेंहदीगंज में जनता को संबोधित करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेंहदीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए का कि काशी के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के बहुत माैके मिले। 2036 में ओलंपिक भारत में हो हम इसके लिए लगे हुए हैं। लेकिन ओलंपिक में मेडल चमकाने के लिए मेरे काशी के नाैजवानों आपको अभी से तैयारी करनी होगी। इसीलिए बनारस में नए स्टेडियम बन रहे हैं। युवा साथियों के लिए अच्छी फेसिलिटी बन रही है।
विज्ञापन
नए स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स को जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि वाराणसी के सैकड़ों खिलाड़ी उसमे ट्रेनिंग ले रहे हैं। काशी सांसद खेल प्रतिभागियों को इस खेल के मैदान में अपना दम दिखाने का भी माैका मिला।
विज्ञापन
यूनीटी माॅल का किया जिक्र
कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और काशी उसकी सबसे सुंदर तस्वीर है। काशी के हर मोहल्ल में भारत का एक अलग रंग दिखता है। मुझे खुशी है कि काशी तमिल संगमम जैसा आयोजन यहां होता है।
विज्ञापन
यहां पर एकता माॅल बनने जा रहा है, जहां भारत के अलग-अलग जिलों के उत्पाद एक ही छत के नीचे मिलेंगे। कहा कि काशी की पुरातन आत्मा को आधुनिक काया से जोड़ते रहना है। अंत में नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव से पीएम मोदी ने अपने भाषण को विराम दिया।