फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Charging station for electric buses in Mirzamurad will be ready this year

मिर्जामुराद में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन इस साल बनकर होगा तैयार

Fri, 09 Jul 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Charging station for electric buses in Mirzamurad will be ready this year
स्मार्ट सिटी योजना के तहत मिर्जामुराद में इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन का निर्माण जारी है। 12.30 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे निर्माण कार्य अब तक 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। साल के अंत तक निर्माण पूरा हो जाएगा। नगर के प्रदूषण को कम करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन पर जोर दिया जा रहा है। बसों को चार्ज करने के लिए शहर में स्टेशन बनाया जाना है। शासन ने 11 स्थानों को चिह्नित कर नाम भी भेज दिया है। जमीन के कागजात भी सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने इलेक्ट्रिक वाहनों में दो व चार पहिया से लेकर बसों को चार्ज करने के लिए शहर में 11 चार्जिंग स्टेशन खोलने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए 11 स्थान भी तय कर लिए गए हैं। बहुत जल्द तय स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज होने शुरू हो जाएंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी के लिए राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंट्रूमेंट लिमिटेड से एमओयू किया गया है। अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा इस कार्य की देख-रेख कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर में कुल 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। फिलहाल प्रथम चरण में 11 स्थान चिह्नित हैं। दूसरे चरण में शेष 14 स्थान भी चिह्नित कर शासन को भेज दिए जाएंगे। मिर्जामुराद में एक जनवरी से शुरू हुआ कार्य 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बिजली के साथ सोलर पैनल से भी होंगे चार्ज
वर्तमान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी नीति के तहत दिल्ली में एक संस्था ने चार्जिंग स्टेशन खोलने का जिम्मा लिया है। संस्था के प्रोजेक्ट पर यूपी में बिजली और सोलर से चार्जिंग स्टेशन खुलेंगे। इसमें 25 फीसद की छूट के साथ 15 दिन में बिजली कनेक्शन देने की बात कही गई है। 25 चार्जिंग स्टेशन खोलने के बाद दो पहिया हाई स्पीड स्कूटी से लेकर तीन पहिया ई रिक्शा, ऑटो व विक्रम चार्ज करने की सुविधा होगी। इनके लिए गाड़ी मालिकों को प्रति घंटे के हिसाब से चार्जिंग शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में यहां बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
-मिर्जामुराद में
-नगर निगम सिगरा के पास दो
-नदेसर रामलीला मैदान के पास
-सारनाथ स्टेशन के पास
-डीडीयू हास्पिटल के पास
-उदय प्रताप कॉलेज के पास
- डीएलडब्ल्यू गेट के सामने
-धनेसरा तालाब, पीलीकोठी
-चितईपुरा स्थित इंदिरा नगर कालोनी
-रेलवे फाटक नक्खी घाट के पास
-ईडीएच संक्रामक रोग हास्पिटल स्थित कूड़ा घर के पास
मिर्जामुराद में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन बन रहा है। 31 दिसंबर तक वह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा शहर में 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। जो बाद में बनेगा। -गौरांग राठी, सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed