फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Charge of removal from the post on donations to the temple construction

मंदिर निर्माण में चंदा देने पर पद से हटाने का आरोप

Thu, 18 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Charge of removal from the post on donations to the temple construction
आजमगढ़। कांग्रेस नेता एवं लालगंज लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके पंकज मोहन सोनकर ने पार्टी पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि देने पर पद से हटाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पार्टी छोड़ने के बारे में उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

पंकज मोहन को कुछ समय पहले कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वह यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी ने वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें लालगंज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी बनाया था। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में आरएसएस के माध्यम से समर्पण धनराशि देने पर उनको प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। हालांकि मुख्यालय से जारी मेल में उन्हें निष्क्त्रिस्यता के कारण हटाने को कारण बताया गया है, लेकिन इस बात को वह सिरे से नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान कर रही हैं और राहुल गांधी खुद को शिव भक्त बता रहे हैं वहीं उन्हें मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने पर पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed