{"_id":"641fb8a0ab03336d7906b265","slug":"chaotic-elements-high-in-varanasi-betel-shop-set-on-fire-everything-burnt-to-ashes-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: वाराणसी में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद, पान की दुकान को किया आग के हवाले, सबकुछ जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: वाराणसी में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद, पान की दुकान को किया आग के हवाले, सबकुछ जलकर राख
Sun, 26 Mar 2023 08:44 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 26 Mar 2023 08:44 AM IST
सार
करीमन सिंह ने बताया कि रात आठ बजे दुकान बंद करके वो घर चले गए थे। आसपास की दुकानें भी ग्यारह बजे करीब बंद हो गईं।बारह बजे के लगभग दुकान में आग लगाई गई।
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने पान की दुकान में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में करीमन सिंह की पान जनरल स्टोर की दुकान को अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। घटना शनिवार रात बारह बजे की बताई जा रही है जब आग की लपटें देखकर गांव के लोग इकठ्ठा हुए लेकिन तब तक दुकान जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। करीमन सिंह ने बताया कि रात आठ बजे दुकान बंद करके वो घर चले गए थे। आसपास की दुकानें भी ग्यारह बजे करीब बंद हो गईं। बारह बजे के लगभग दुकान में आग लगाई गई।
विज्ञापन
देवरिया गांव के रामप्रवेश सिंह ने आग की लपटें देखीं आनन-फानन में लोग जमा हुए तब तक गुमटी जलकर राख हो चुकी थी। करीमन सिंह का कहना है कि दुकान में लगभग पचास हजार मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। घटना अजगरा चौकी से मात्र 500 मीटर दूरी पर हुई है। व्यवसाई ने चोलापुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन