फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chaotic elements broke the statue of Baba Saheb, angry people staged a chakkajam, force deployed on the spot

Azamgarh: अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, मौके पर फोर्स तैनात

Fri, 17 Mar 2023 12:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Mar 2023 12:34 PM IST
सार

नंदनगर बाजार में मुख्य मार्ग की पटरी पर ही संविधान शिल्पी बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। गुरुवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह आसपास के लोगों ने प्रतिमा को टूटा देखा तो आक्रोशित हो उठे। काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा कर धरना देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Chaotic elements broke the statue of Baba Saheb, angry people staged a chakkajam, force deployed on the spot
अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में निजामाबाद कस्बा से सटे नंदनगर बाजार में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की देर रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख कर लोगा आक्रोशित हो उठे और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जांच की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। थाना प्रभारी ने तत्काल दूसरी प्रतिमा मंगा कर स्थापित कराने की कवायद शुरू करा लोगों को शांति कराया।

विज्ञापन


नंदनगर बाजार में मुख्य मार्ग की पटरी पर ही संविधान शिल्पी बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। गुरुवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह आसपास के लोगों ने प्रतिमा को टूटा देखा तो आक्रोशित हो उठे। काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा कर धरना देना शुरू कर दिया। बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने और विरोध में लोगों के चक्काजाम की जानकारी होते ही निजामाबाद थाना पुलिस के साथ ही आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


एसओ निजामाबाद ने तत्काल दूसरी प्रतिमा मंगवाया और उसे स्थापित कराने की कवायद शुरू कराया। इसके बाद लोगों का गुस्सा कुछ शांति हुआ और दो घंटे बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त पर मुख्य मार्ग पर आवागमन बहाल किया। पुलिस ने आक्रोशि लोगों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले की पहचान कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed