फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   changing weather is disturbing the farmers every day, two days and the sky will be cloudy

रोज बदल रहा मौसम किसानों को कर रहा परेशान, दो दिन और आसमान में छाएंगे बादल

Sun, 08 Mar 2020 10:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 08 Mar 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
changing weather is disturbing the farmers every day, two days and the sky will be cloudy
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

पश्चिम विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण शुक्रवार और शनिवार को बादलों की लुकाछिपी के बाद रविवार से अब मौसम में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी एवं जम्मू-कश्मीर की हवा का एक बार फिर 10 मार्च को टकराव हो सकता है। इसके कारण फिर से दस और ग्यारह मार्च को आसमान में बादल छाएंगे। अधिक नमी आने पर कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वैसे आठ एवं नौ मार्च को आसमान पूरी तरफ साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन

 

ऐसी सूचनाओं किसानों के लिए शुभ सकेंत नहीं है,क्योंकि शुक्रवार को बारिश शुरू होने के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई थी। अच्छी बात यह रही कि बूंदाबांदी ही हुई। वरना रबी मौसम के साथ ही दलहन की फसलों को भी नुकसान पहुंचा। मौसम के बदले रुख से तेज हवा के साथ हुई बारिश ने नुकसान पहुंचाया। बारिश से जनपद के कई इलाकों में रबी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


हवा के झोंकों की चपेट में आने से गेहूं की फसल जमीन पर लेट गई है। दलहनी -तिलहनी फसलों में भी नुकसान हुआ है। फसलों में हुए नुकसान से किसान मायूस हो गए हैं। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मार्च माह में ठंड के लौटने से लोगों को मजबूरी में गर्म कपड़े निकालना पड़ा। मौसम के अचानक करवट बदलने से गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे और सर्द हवाओं के साथ ही छिटपुट बूंदाबादी हो रही थी। रबी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed