{"_id":"6394cec9f8af2863ab29e98b","slug":"changed-the-notification-of-the-student-union-in-the-notice-told-the-typographical-mistake-varanasi-news-vns6879265179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: छात्रसंघ की अधिसूचना को बदला सूचना में, बताई टंकण की गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: छात्रसंघ की अधिसूचना को बदला सूचना में, बताई टंकण की गलती
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना को सूचना में बदल दिया है। इसके साथ ही नामांकन और चुनाव की तिथियों को भी संभावित कर दिया है। जिला प्रशासन की सहमति के बाद ही निश्चित तिथि की अधिसूचना जारी की जाएगी।
अमर उजाला में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा में नहीं किया नियमावली का पालन शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने गड़बड़ी में सुधार किया। चुनाव अधिकारी प्रो. पीतांबर दास ने बताया कि सात दिसंबर को जारी सूचना में टंकण की गलती से अधिसूचना शब्द छप गया है। इसको संशोधित करके इसे सूचना कर दिया गया है।
उन्होंने बताया, छात्रसंघ चुनाव के नामांकन की संभावित तिथि सात जनवरी और चुनाव की तिथि 17 जनवरी होगी। जिला प्रशासन की सहमति के पश्चात निर्धारित तारीख को अधिसूचना जारी की जाएगी। काशी विद्यापीठ ने छात्रों के दबाव में छात्रसंघ चुनाव की तारीखों का एलान छात्रसंघ नियमावली और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के विपरीत जाकर कर दिया था।
विज्ञापन
क्या कहता है नियम
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रसंघ नियमावली के अनुसार चुनाव प्रक्रिया नामांकन तिथि से चुनाव परिणाम तक 10 दिन की होगी। चुनाव की अधिसूचना और मतदाता सूची 10 दिन की चुनावी प्रक्रिया से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। अधिसूचना जारी होते ही परिसर में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।