फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   change weather in varanasi Sunshine and hot winds blowing four days more difficult imd issued alert

UP Weather: तीखी हुई धूप, चल रहीं गर्म हवाएं, अगले चार दिन होगी ज्यादा मुश्किल; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 10 Jun 2024 03:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 03:46 PM IST
सार

Varanasi News: मौसम बदलाव के साथ वाराणसी की सड़कों और घाटों पर भी सन्नाटा दिख रहा है। आमजन जरूरत होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। अभिभावक को राहत इसलिए है कि बच्चों की छुट्टियां चल रही है। 

विज्ञापन
change weather in varanasi Sunshine and hot winds blowing four days more difficult imd issued alert
वाराणसी में बढ़ रहा गर्मी का पारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीखी धूप और बढ़ती गर्मी का असर एक बार फिर से दिखने लगा है। स्थिति यह है कि मंगलवार सुबह से ही जहां तेज धूप हो रही है वही गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। इस कारण  3ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को जिस तरह का मौसम बना है उसको देखते हुए मौसम वैज्ञानिक तापमान के 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार जता रहे हैं। शहर की सड़कों के साथ ही घाटों पर भी सन्नाटे जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह  गर्मी पड़ने और तापमान के बढ़ने की संभावना जताई गई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून के अटकने की वजह से ही अभी फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतपा खत्म होने के बाद भी तीखी धूप और भीषण गर्मी का असर जारी है। आमजन पसीने और उमस से बेहाल है। कूलर और एसी भी नासाज हो जा रहे हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


जून माह के शुरुआती दिनों में वाराणसी में भी प्री-मानसून जैसी स्थिति बन रही थी। आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन इधर कुछ दिनों से एक बार फिर मौसम फिर अपनी रूआब पर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed