फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Change in notes of Rs 4,000 a day

एक दिन में बदलें 4000 रुपये के नोट

Thu, 10 Nov 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 10 Nov 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Change in notes of Rs 4,000 a day
बंदी के कारण कचहरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पसरा रहा सन्नाटा।

विज्ञापन
जिले के बैंकों और डाकघरों में गुरुवार से 500 और 1000 के नोट बदले जाएंगे। एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन में एक व्यक्ति के चार हजार रुपये बदले जाएंगे। इसके लिए आरबीआई से बुधवार को प्रोफार्मा आया है जिसे भरकर जमा करना होगा। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर के अलावा 500 और 1000 के नोट की संख्या देनी होगी। साथ ही सरकार की ओर से जारी कोई भी पहचान पत्र दिखाना होगा और उसकी एक फोटोकॉपी जमा भी करनी होगी। 500 और 1000 के नोट जमा करने वालों को 100-100 के नोट दिए जाएंगे। सभी बैंक के एटीएम से भी 11 नवंबर से नए नोट मिलने शुरू हो जाएंगे लेकिन शुरू में उपभोक्ता दो हजार से ज्यादा की रकम निकाल नहीं सकेंगे।
बैंक सुबह 10 बजे खुलेंगे लेकिन शाम पांच बजे बंद नहीं होंगे। रात आठ बजे तक नोटों की अदला-बदली की जाएगी। प्रवर अधीक्षक डाक अभिनव प्रताप सिंह और पश्चिमी मंडल के डाक अधीक्षक जीएस सिंह ने बताया कि सभी डाकघरों से नोटों की अदला-बदली की जाएगी। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि आरबीआई की ओर से निर्देश मिला है कि शनिवार और रविवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। वाराणसी परिक्षेत्र की सभी 60 शाखाओं में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अलग से काउंटर बनाए जा रहे हैं। ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रौशन कुमार ने बताया कि बैंक में विशेष काउंटर की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन



आरबीआई के निर्देश पर एसबीआई ने सभी बैंक के शाखाओं और एटीएम से 500 और 1000 के नोट मंगा लिए हैं। इसकी काउंटिंग करके देर रात तक सूचना आरबीआई को भेजी गई है। साथ ही बैंकों के पास पड़े 100, 50, 20 और 10 के नोट अन्य शाखाओं और एटीएम में डालने की तैयारी चल रही है। इन्हीं नोटों से 500 और 1000 के नोटों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैंकों में गुरुवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस के पहरे में नोट बदले जाएंगे। हर थाना स्तर पर टीमें बनाई गई हैं। टीमें बैंकों पर ड्यूटी करने के साथ ही क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी करेंगी। बैंकों को अपने यहां नोट बदलनेे के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाने का निर्देश दिया गया है। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने बुधवार शाम वीडियो कांफ्रें सिंग के  जरिए कमिश्नर, डीएम और एसएसपी समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कहा, बैंक अपने-अपने सीसीटीवी दुुरुस्त करा लें। जहां कैमरे नहीं हैं, वह वीडियोग्राफी कराएं। इस संदर्भ में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया है कि वह स्वयं देखे कि सभी बैंकों के शाखा में मांग के अनुरूप नई करेंसी की उपलब्धता हो। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान आईजी एसके भगत, डीआईजी, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी नितिन तिवारी मौजूद थे।



वाराणसी। पेट्रोल टंकियों, सरकारी अस्पतालों के साथ ही एलपीजी गैस एजेंसियों पर भी 500 और 1000 रुपये के नोट स्वीकार किए जाएंगे। 11 नवंबर तक सभी एजेंसियों को ऐसा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी इंडेन के स्थानीय अधिकारी सत्यम मिश्रा ने दी। वहीं दूसरी ओर राज्य स्तरीय तेल समन्वयक व कार्यकारी निदेशक इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड अविनाश वर्मा ने बताया कि भारत सरकार की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा सभी पेट्रोल पंप तथा गैस एजेंसियों पर तेल व गैस की आपूर्ति के लिए 500 और 1000 के नोट स्वीकार किए जाएंगे। यह सुविधा सभी ग्राहकों के लिए 11 नवंबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक इसी प्रकार लागू रहेगा। असुविधा होने पर पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर प्रदर्शित विक्रय अधिकारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed