चंदौली : महिला सहित तीन और प्रवासी मिले कोरोना संक्रमित, 67 हुई मरीजों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को एक महिला सहित तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों प्रवासी हैं और पिछले दिनों मुंबई से आए हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी के संपर्क में आए व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डीएम नवनीत सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया। पॉजिटिव मरीजों को एंबुलेंस से वाराणसी भेज दिया गया।
पिछले दिनों कोविड जांच के लिए जिले से लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट शुक्रवार को जिला प्रशासन को मिली।
रिपोर्ट में तीन व्यक्तियों का रिर्पोट पॉजिटिव मिली। इसमें धानापुर के अमरा निवासी महिला अपने परिवारीजनों के साथ 14 जून को निजी साधन से मुंबई से वापस गांव आई थी। उस वक्त महिला सहित परिजनों का सैपल लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम नें वाराणसी जांच के लिए भेजा था।
वहीं शहाबगंज ब्लाक के अमरा निवासी युवक जो वर्तमान में नियामताबाद ब्लाक के कटरिया में रह रहा था, पिछले दिनों मुंबई से लौटा था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं सकलडीहा ब्लाक के सेवखर गांव निवासी व्यक्ति पिछले दिनों मुंबई से लौटा था और उसका सैंपल वाराणसी भेजा गया। उसकी रिपोर्ट भी आज पॉजिटिव आई है।
जिला प्रशासन सभी संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की कार्रवाई में जुटा है। इस तरह अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हो गई। इसमें एक्टिव केस 38 हैं जबकि 28 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं एक की मौत हो चुकी है।
वहीं अमरा गांव में महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम नें गांव में सभी को सावधानी पूर्वक रहने के कड़े निर्देश दिए। सभी को घरों में कैद रहने की हिदायत दी गई। सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को एंबुलेंस से वाराणसी भेज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।