Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli scooter collided tractor parked roadside resulting deaths man nephew referred trauma center

चंदौली: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, मामा-भांजे की मौत; निजी अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर हुए थे

Sat, 07 Nov 2026 11:09 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

मुगलसराय थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी टकराने पर मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसा जलीलपुर गांव के घंटावीर बाबा मंदिर के पास हुआ। मृतकों की पहचान दुल्हीपुर निवासी उस्मान और रायबरेली निवासी जुबैर के रूप में हुई। ट्रामा सेंटर में दोनों को मृत घोषित किया गया।

विज्ञापन
Chandauli scooter collided tractor parked roadside resulting deaths man nephew referred trauma center
इसी ट्रैक्टर से टकराई थी स्कूटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुगलसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव स्थित घंटावीर बाबा मंदिर के पास शनिवार भोर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से स्कूटी टकराने से मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों पड़ाव चौराहे से मुगलसराय की तरफ जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान उस्मान (32) पुत्र इस्लाम निवासी दुल्हीपुर, मुगलसराय और उनके मामा जुबैर (47) निवासी रायबरेली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे पुलिस की पीआरबी टीम को जलीलपुर गांव के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे बिजली के सजावटी खंभे लगाने के काम में लगा एक ट्रैक्टर खड़ा मिला। इसी दौरान पड़ाव की तरफ से आ रही स्कूटी पीछे से ट्रैक्टर में जा भिड़ी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में छाया मातम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल पास के लतीफ अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

परिजन भी हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच गए। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने दोनों का परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed