{"_id":"5b8d1d4c42c79246424d7aa4","slug":"chances-of-flood-at-chandauli-after-latif-shah-dam-over-waterlogged","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में लतीफ शाह बीयर उफनाया, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में लतीफ शाह बीयर उफनाया, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Mon, 03 Sep 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
लतीफ शाह बीयर उफनाया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीते दो तीन दिनों से कभी तेज तो कभी धीमी गति से हो रही बारिश का असर यूपी के बांधों पर भी पड़ा है। चंदौली जिले में नौगढ़, मूसाखाड़, चंद्रप्रभा बाधों के भर जाने से लतीफ शाह बीयर उफना गया है। चार फिट पानी गिरने से निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। इस मौसम में यह पहला मौका है जब लतीफ शाह बीयर रौद्र रूप में आया है।
इसके अलावा लगातार बारिश से गंगा के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल बोर्ड के अनुसार तिरगांवा गंगा घाट पर रविवार की शाम जल स्तर 54.285 मीटर हो गया है। यह खतरे के निशान 57.650 मीटर से मात्र तीन मीटर कम रह गया है।
लगातार जल स्तर बढ़ने से लोग बाढ़ के भय से सहमे हुए हैं। सोनभद्र में हुई भीषण बारिश का पानी बाधों में पहुंचने से लबालब बांध को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत 49 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई इंजीनियरों ने सुरक्षा के दृष्टिगत कर्मियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
चंदौली के साथ ही पास-पड़ोस के जिले में भी इन दिनों भारी बारिश हो रही है। सोनभद्र में हुई बारिश के कारण चंद्रप्रभा बांध का लेवल तेजी से ऊपर गया है। नौगढ़ एवं मूसाखाड़ बाध में पहाड़ों पर हुई बारिश का एक- एक बूंद पानी जमा होने से इंजीनियर अलर्ट हो गए हैं।