फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chance to remember childhood Players of Kashi will play bhule bisare khel in competitions

बचपन को याद करने का माैका: नाै स्पर्धाओं में ‘भूले बिसरे खेल’ खेलेंगे काशी के खिलाड़ी; आप भी आएं आगे

Sat, 08 Mar 2025 05:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसी कड़ी में अमर उजाला भी उन खेलों के लिए आयोजन करेगा, जिन्हें लोग भूल चुके हैं। आधुनिक युग में उन खेलों को दरकिनार कर दिया गया है।

विज्ञापन
chance to remember childhood Players of Kashi will play bhule bisare khel in competitions
भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के लिए कुछ ऐसा दिखा जज्बा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today : अमर उजाला रविवार 9 मार्च 2025 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भूले बिसरे खेल का आयोजन करने जा रहा है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत ग्राउंड में ये खेल कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक नौ स्पर्धाएं होंगी। इसमें 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवा लिया है। ये सभी स्पर्धाएं खेल एसोसिएशन के निर्धारित मानक के हिसाब से कराई जाएंगी। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। सभी स्पर्धाएं ओपन वर्ग में होंगी। 
विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाले अनूठे आयोजन का शुभारंभ कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा करेंगे। भूले बिसरे खेल में कबड्डी का मुकाबला होगा। पहलवान कुश्ती में दांव आजमाएंगे। रस्साकसी, नींबू दौड़, बोरी दौड़, पंजा रेसलिंग, तीन टांग, लट्टू और पीडूल जैसे खेलों से बचपन को याद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इवेंट का खास आकर्षण प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टर्स, शिक्षा विभाग और बटुकों की टीम होगी। कबड्डी, कुश्ती, पंजा एसोसिएशन और मानव एकेडमी के 84 पदाधिकारी मैच कराएंगे। प्रतियोगिता में खेलने के लिए सुबह सात बजे तक संपूर्णानंद संस्कृत विवि के दीक्षांत ग्राउंड में पहुंचना है। एक ही समय पर सभी प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी। 

आज सिगरा स्टेडियम में होगा वजन
भूले बिसरे खेल के ओपन वर्ग में कुश्ती खेली जाएगी। इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शनिवार की शाम 4 से 6 बजे के बीच सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोटर्स स्टेडियम में होगा। 

7 बजे तक ऑनस्पाॅट भी करा सकेंगे पंजीकरण
जिन खिलाड़ियों ने पंजीकरण नहीं कराया है, वे मौके पर ही पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया शनिवार की सुबह छह बजे शुरू हो जाएगी। सात बजे के बाद खिलाड़ियों का पंजीकरण नहीं होगा।

chance to remember childhood Players of Kashi will play bhule bisare khel in competitions
फुटबाल खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

फुटबॉल नर्सरी और बरेका एकादश में होगा फाइनल
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बरेका इंटरमीडिएट मैदान पर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें फुटबॉल नर्सरी एकादश और बरेका एकादश की टीम ने अपने-अपने मैच जीत फाइनल में प्रवेश किया। इसका फाइनल शनिवार को होगा। पहला मुकाबला सब-जूनियर बालिका वर्ग में फुटबॉल नर्सरी एकादश और पहाड़ी एकादश के बीच हुआ। 

इसमें फुटबॉल नर्सरी एकादश की टीम ने पहाड़ी एकादश की टीम को एक गोल से हरा दिया। दूसरे मैच में बरेका एकादश की टीम ने फुटबॉल नर्सरी की बी टीम को तीन गोल से हरा दिया। फुटबॉल कोच भैरव दत्त ने बताया कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर कामकाजी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल भी खेला जाएगा। संवाद

आज रवाना होगी वाराणसी की 12 सदस्यीय कबड्डी टीम
कबड्डी संघ की ओर से आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता 9 से 11 मार्च तक गौतमबुद्ध नगर में खेली जाएगी। इसमें वाराणसी जिले की टीम खेलेगी। प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजे सिंह ने बताया कि 12 सदस्यीय टीम कप्तान हरीश सिंह के नेतृत्व में खेलेगी। इस प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम शनिवार शाम गौतमबुद्ध नगर रवाना होगी। 

18 मंडल के 84 बालिकाओं ने दिया ट्रायल
खेल विभाग की ओर से प्रदेश के छात्रावासों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शुक्रवार को लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुआ। इसमें 18 मंडल की 84 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छात्रावास में प्रवेश के लिए अंडर-14 आयुवर्ग की खिलाड़ियों का अंतिम चयन शनिवार को होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला, उपक्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम, चंद्रभान यादव, गोरख यादव आदि मौजूद रहे। 

दधिबल ने सोना जीत कर एशियन मास्टर्स के लिए किया क्वालिफाई
बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में चल रही 45वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैपियनशिप में रामनगर, पटनवा के दधिबल चौहान ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच किमी रेस वाॅक में स्वर्ण जीता लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अक्तूबर में इंडोनेशिया में होने वाली एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। 

कार्बोहाइड्रेट चोट से उबारने में मददगार
कार्बोहाइड्रेट खिलाड़ियों को चोट से उबारने में मदद करने के अलावा उन्हें ऊर्जा देने में मददगार है। इसका खुलासा बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग की शोध में हुआ है। इस शोध में 1500 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। शोधकर्ता चंदू धीमान ने बताया कि हमनें शोध में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को शामिल किया। 3-3 माह तक खिलाड़ियों का प्रदर्शन और खानपान पर नजर रखी।

खाने में कार्बोहाइड्रेट लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार हुआ। जबकि इसका सेवन न करने वालों या कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेने वाले खिलाड़ियों की क्षमता घट गई। चंदू धीमान ने बताया कि लगातार वर्कआउट करने और खेलने के लिए कार्बोहाइट्रेड जरूरी है। यह चोट से उबरने में भी मदद करता है। इस शोध के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और 80 हजार नकद धनराशि मिली हैं। 

वाॅलीबाॅल में आजमगढ़-वाराणसी मंडल जीते
आवासीय छात्रावास में प्रवेश के लिए 15 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में वाॅलीबाॅल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 10 मंडलों से 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल आजमगढ़ और बरेली मंडल के मध्य खेला गया। इसमें आजमगढ़ 25-23, 25-21 से विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल अलीगढ़ और वाराणसी के मध्य खेला गया। 

इसमें वाराणसी मंडल 25-19, 21-25, 25-22 से विजेता रहा। निर्णायक हेमंत भारद्वाज, सुमित सिंह, गतांशु वरुण, प्रियेश, गिरिश कुमार रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप पुंढीर, क्रीड़ाधिकारी फिरोजाबाद राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी सविता श्रीवास्तव, क्रीड़ाधिकारी प्रयागराज संदीप सिंह गुप्ता, अखिल चौधरी आदि मौजूद रहे। 

chance to remember childhood Players of Kashi will play bhule bisare khel in competitions
परमानंदपुर में हाॅकी खेलती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

सब जूनियर बालिका हॉकी में पैंथर क्लब की शानदार जीत
हॉकी वाराणसी की ओर से परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय सिक्स ए साइड सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें पैंथर क्लब ने स्टार क्लब को चार गोल के अंतर से हरा दिया। 

मैच का पहला गोल खेल के पांचवे मिनट में पैंथर क्लब की कप्तान पीहू के पास पर गरिमा राणा ने किया। टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। स्टार क्लब की राधिका चौहान ने पेनल्टी काॅर्नर पर गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के 12वें मिनट में पैंथर क्लब की नंदनी प्रजापति ने मैदानी गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। पहला हाफ खत्म होने से दो मिनट पहले स्टार क्लब की ज्योति चौहान के क्राॅस पास पर अनु पाल ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। 

दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में नंदनी ने गोलकर पैंथर क्लब को 3-2 से आगे कर दिया। गरिमा राणा ने शानदार गोल कर पैंथर क्लब को 4-2 से आगे कर दिया। पैंथर क्लब की टीम ने काउंटर अटैक किया। अंतिम पांच मिनट में निकिता और नंदनी ने गोल कर स्टार क्लब को 6-2 से हरा दिया। 

chance to remember childhood Players of Kashi will play bhule bisare khel in competitions
बीएचयू के एंफीथिएटर में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

पैरालंपिक : पहले दिन हुए 7 मुकाबले, 5 पदक जीत सामाजिक विज्ञान संकाय टाॅप पर
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से पैरालंपिक प्रतियोगिता शुक्रवार को बीएचयू के एंफीथियेटर और इंडोर स्टेडियम में खेली गई। इसमें 15 संकायों और एक संस्थान के 84 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले खेले गए सात मुकाबले में पांच स्वर्ण पदक जीत सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम टॉप पर रही। शनिवार को इसके तीन मुकाबले होंगे। 

विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने बताया कि खिलाड़ियों में स्वस्थ्य जीवन शैली में खेल का अहम रोल है। इसे ध्यान में रखकर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता हुई। 

पहले दिन पैरालंपिक में दृष्टिबाधित आथ्रो वर्ग के खिलाड़ियों ने क्रिकेट, शतरंज, बैडमिंटन, कैरम, बैडमिंटन आर्थो की प्रतियोगिता खेली। मूकबधिर वर्ग के बैडमिंटन में सामाजिक विज्ञान के विनय कुमार पाल ने कला संकाय के आकाश को 11-7, महिला वर्ग में एमएमवी की पिंकी कुमारी ने पुरुष खिलाड़ी आशीश रंजन को 1-9 से हरा दिया। बैडमिंटन आर्थो विज्ञान संस्थान के सामाजिक विज्ञान संकाय के गौतम ने विज्ञान संस्थान के मोहित को 11-4 से हराया। 

कैरम में वाणिज्य संकाय के अभिषेक ने शशांक को हराया जबकि तीसरा स्थान सामाजिक विज्ञान संकाय के सोनू को मिला। शतरंज में वाणिज्य संकाय के अभिषेक सिंह ने सुनील पाल को हराया। इसमें तीसरा स्थान सामाजिक विज्ञान संकाय के अमन मिला। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. आनंद विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता शुरू कराई। 

चंदन के नाबाद 123 रन से महादेव एकादश नौ विकेट से जीती 
ब्लइंड क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम ए के सलामी बल्लेबाज के प्रियांस 150 रन बनाकर भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। टीम बी के बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चंदन ने नाबाद 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में एक दिन में दो-दो शतक लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed