फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Champat Rai speaks in Kashi I was distressed for four months Lord Shri Ram granted me justice

काशी में बोले चंपत राय: चार महीने परेशान था, दो महीने तक घर से नहीं निकला; प्रभु श्रीराम ने दिलाया न्याय

Sun, 13 Sep 2026 10:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 13 Sep 2026 10:30 AM IST
सार

काशी पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी मामले में अनावश्यक बातों से चार महीने तक परेशान था। कहा कि प्रभु श्रीराम का स्मरण करते रहे। आखिरकार उन्होंने मुझे न्याय दिलाया। 

विज्ञापन
Champat Rai speaks in Kashi  I was distressed for four months Lord Shri Ram granted me justice
काशी में चंपत राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय शनिवार को काशी की गलियों में घूमे। मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ नृसिंह मठ गए। समाधियों व मंदिरों में दर्शन किए। साथ ही कहा कि श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी मामले में अनावश्यक बातों से चार महीने तक परेशान था। दो महीने तो घर से नहीं निकल सका। एक महीने तक श्रीराम मंदिर नहीं गया। इस बीच प्रभु श्रीराम का स्मरण करते रहे। आखिरकार उन्होंने मुझे न्याय दिलाया। 

विज्ञापन


आध्यात्मिक लाभ के लिए काशी आए चंपत राय सिद्ध पीठ नृसिंह मठ गए। वहां विराजमान योगीराज स्वामी नरसिंह भारती महाराज की जीवित समाधि का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन किया। श्री कोलाहल नृसिंह भगवान, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा, श्री त्रिकोटेश्वर महादेव और संत ज्ञानेश्वर महाराज का पूजन-अर्चन किया। मां गंगा के भी दर्शन किए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; हिंदी पर मंथन: जेन जी की भाषा बदली है, इसमें हमारी कमी, हम उन्हें वह संस्कार नहीं दे पा रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपत राय वैदिक आचार्यों से भी मिले और उनका हाल जाना। उनसे श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी मामले के बाद हुई मानसिक पीड़ा और दुख को उन्होंने साझा किया। नृसिंह मठ के प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि चंपत राय ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि जिस तरह से उन पर आरोप लगाए जा रहे थे, उससे वह परेशान थे। किसी से बात नहीं करते थे। चार महीने तक श्रीमद्भागवत गीता, श्रीरामचरितमानस और रामायण का पाठ करते रहे। उन्होंने काशी की गलियों में भी भ्रमण कर आनंद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed