फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chalan

सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 628 लोगों का चालान

Fri, 09 Aug 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
chalan
वाराणसी। सार्वजनिक स्थानों और बीयर-शराब ठेकों के इर्दगिर्द मद्यपान करने वालों के खिलाफ गुरुवार की रात पुलिस ने जिले भर में अभियान चला कर कार्रवाई की। इस दौरान जिले भर में 628 लोगों को पकड़कर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। सर्वाधिक 148 लोगों का चालान मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने किया। सिगरा इंस्पेक्टर और जैतपुरा इंस्पेक्टर ने 70-70 लोगों का चालान किया। इसके अलावा भेलूपुर पुलिस ने 64, रामनगर पुलिस ने 63, चेतगंज पुलिस ने 48, आदमपुर पुलिस ने 42, चौक पुलिस ने 26, लंका पुलिस ने 20, कोतवाली पुलिस ने 15, सारनाथ पुलिस ने 14, लक्सा पुलिस ने आठ और देहात क्षेत्र में 28 लोगों का चालान किया गया। शिवपुर क्षेत्र में एक भी कार्रवाई न होने पर थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई गई है। सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ रोजाना सख्ती से अभियान चला कर औचक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed