फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chaitra Navratri 2025 Trains full going to Vaishno Devi Kamakhya Dham and Maihar Devi

Chaitra Navratri 2025: नवरात्र में मां के धाम पहुंचना आसान नहीं, सभी ट्रेनें हो चुकी हैं फुल

Wed, 19 Mar 2025 03:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 19 Mar 2025 03:00 PM IST
सार

Indian Railway: नवरात्र में मां वैष्णो देवी, कामाख्या धाम और मैहर जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। ऐसे में माता के दरबार जाना आसान नहीं होगा। कैंट स्टेशन से मैहर जाने वाली सभी ट्रेनों में नवरात्र तक सीटें नहीं हैं।  

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Trains full going to Vaishno Devi Kamakhya Dham and Maihar Devi
वाराणसी कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वासंतिक नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहा है और मां धाम को जाने वाली ट्रेनों में सीटें अभी से फुल हो चुकी हैं। गुवाहाटी से लेकर जम्मू और मध्य प्रदेश के मैहर धाम जाने वाली ट्रेनों की सभी श्रेणियों में टिकट वेटिंग है। ऐसे में ट्रेन से मां के धाम तक पहुंचना भक्तों के लिए आसान नहीं हैं।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन से मां वैष्णो देवी धाम जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों में अभी से ही लंबी वेटिंग है। वहीं, नवरात्र के दौरान 100 से भी ऊपर वेटिंग है। जम्मूतवी और अर्चना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। उधर से वाराणसी वापसी में भी कंफर्म सीटें नहीं हैं। 
विज्ञापन


कैंट स्टेशन से मैहर जाने वाली गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, महानगरी, बनारस-एलटीटी, गोरखपुर-एलटीटी, सारनाथ एक्सप्रेस, कामायनी, काशी तमिल एक्सप्रेस, सिकंदराबाद, गोंदिया एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों में नवरात्र तक सीटें नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या धाम को जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस, दरभंगा राजधानी एक्सप्रेस के किसी भी श्रेणी में कंफर्म सीट नहीं है। गुवाहाटी एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। यही नहीं, पीडीडीयूनगर से गुवाहाटी जाने वाली ब्रह्मपुत्रा मेल, नार्थ इस्ट, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति समेत अन्य ट्रेनों में भी कंफर्म सीटें नहीं है। ऐसे में मां के धाम दर्शन पूजन का प्लान बनाने वाले यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि बहुत से यात्री टिकट करवाना चाहते हैं लेकिन किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिलने के कारण निराश हो रहे हैं।

विंध्याचल धाम के लिए हर पांच मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस

कैंट रोडवेज बस स्टेशन से विंध्याचल के लिए हर पांच मिनट पर रोडवेज बसें चलेंगी। 150 से अधिक अतिरिक्त फेरे में बसों का संचालन होगा। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि सभी डिपो से विंध्याचल के लिए अतिरिक्त फेरे में बसों का संचालन किया जाएगा। एसी और साधारण बसों का संचालन भी होगा। यात्रियों का दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed