फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chairs and tables will be made from station waste

स्टेशन के कूड़े से बनेंगी कुर्सियां और टेबल

Thu, 21 Apr 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chairs and tables will be made from station waste
कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर ट्रेनों और प्लेटफार्मों से निकलने वाले कूड़ों और दूषित हो चुके जल को जीरो वेस्ट प्रबंधन की योजना के तहत रिसाइकल कर दोबारा उपयोग में लाने की योजना जल्द ही मूर्त रूप लेने वाली है। इसके लिए स्टेशन प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके तहत गीले कूड़े से खाद और प्लास्टिक के कचरे से कुर्सियां और टेबल बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

कूड़ों को मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एफआरएफ) तकनीक के तहत दो भागाें में बांटा जाएगा। जिसमें जैविक और अजैविक के रूप में अलग कर लिया जाएगा। गीले कूड़े से खाद और सूखे प्लास्टिक कूड़े से स्टेशन पर कुर्सियां और टेबल का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना में जर्मन तकनीक का भी सहयोग लिया जाएगा। इससे कूड़ों का निस्तारण होने के साथ उसे दोबारा उपयोग में लाया जा सकेगा। जबकि दूषित जल के संचयन के बाद उसे रिसाइकल कर उपयोग में लाया जाएगा। मुख्यालय की ओर से योजना को स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के आसपास की जाएगी हरियाली
पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर जापान की मियावाकी पद्धति से स्टेशन से लेकर फुलवरिया रेलवे फाटक तक रेलवे ट्रैक के आसपास पौधरोपण कर हरियाली की जाएगी। इसमें पौधरोपण के साथ उनके देखरेख का भी पूरा प्रबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी रिसाइकल कर ट्रेनों की होगी धुलाई
पानी पीने से ज्यादा अन्य कार्यों में बर्बाद हो जाता है। जिससे जल की काफी मात्रा में दूषित हो जाता है। रेलवे प्रशासन द्वारा दूषित जल के संचयन और रिसाइकल करने के बाद उसे उपयोग में लाने योग्य बनाया जाएगा। जिससे ट्रेनों और प्लेटफर्मों की धुलाई आदि कार्य काया जा सकेगा।

जीरो वेस्ट प्रबंधन के तहत स्टेशन पर कूड़ों और उपयोग हो चुके पानी को रिसाइकल कर उसे दोबारा उपयोगी बनाने की योजना है। जो रेलवे मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित है। इसे जल्द ही शुरू किया जाना है। - आनंद मोहन, निदेशक, कैंट रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed