Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CGST raid on pan masala businessman's factory-residence

Varanasi: पान मसाला कारोबारी की फैक्टरी-आवास पर सीजीएसटी का छापा, छह करोड़ की कर चोरी आई सामने

Thu, 28 Nov 2024 12:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Nov 2024 12:29 AM IST
सार

पांडेयपुर की एक कॉलोनी निवासी पान मसाला कारोबारी की सोयेपुर में कच्चा माल तैयार करने की फैक्टरी है। सुपाड़ी, जर्दा, पान मसाला आदि का अलग-अलग कच्चा माल तैयार होता है, जो यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भेजी जाता है।

विज्ञापन
CGST raid on pan masala businessman's factory-residence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

लालपुर-पांडेयपुर मार्ग स्थित पान मसाला कारोबारी के आवास और फैक्टरी पर सीजीएसटी की टीम ने छापा मारा। तीन दिन तक जांच की। सोमवार को कर चोरी समेत कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। पान मसाला कारोबारी का उत्तर प्रदेश के साथ ही गुजरात और अहमदाबाद में कच्चा माल जाता है। प्रारंभिक छानबीन में छह करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई है। पान मसाला कारोबारी के यहां पिछले छह महीने में दूसरी बार छापा पड़ा है।

विज्ञापन


पांडेयपुर की एक कॉलोनी निवासी पान मसाला कारोबारी की सोयेपुर में कच्चा माल तैयार करने की फैक्टरी है। सुपाड़ी, जर्दा, पान मसाला आदि का अलग-अलग कच्चा माल तैयार होता है, जो यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भेजी जाता है। आरोप है कि पान मसाला कारोबारी माल का वजन तो सही रखता है, लेकिन बिल में माल की कीमतें घटा देता है। उदाहरण के तौर पर यदि 100 रुपये का माल है तो बिल पर रेट सिर्फ 10 रुपये रखता है। 90 रुपये अलग से लेता है। पूरा काम कैश में होता है।
विज्ञापन


सीजीएसटी के सूत्रों के मुताबिक, छह महीने से रेकी कराई जा रही थी। जब गड़बड़ी की पुष्टि हुई, तब छापे मारे गए। सीजीएसटी की टीम गत शनिवार से ही मामले की जांच कर रही है। सोमवार को कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। बिल, कागजात, फर्म के बैंक खातों, लैपटॉप, मोबाइल आदि की गहनता से छानबीन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों को तीन दिन तक एक कमरे में रखा, फर्श पर सोए, मोबाइल जब्त
सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी के परिवार के सभी सदस्यों को तीन दिन तक एक ही कमरे में रखा गया। किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। मोबाइल भी सभी का जब्त कर लिया था। परिवार के सदस्यों को फर्श पर ही सोना पड़ा है। सीजीएसटी के कमिश्नर रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि चोरी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।

सिटी स्टेशन से लोड होता था माल, आरपीएफ और कॉमर्शियल की भूमिका संदिग्ध
सीजीएसटी की छानबीन में सामने आया कि पान मसाला कारोबारी का माल वाराणसी सिटी स्टेशन से लोड होता था। इसमें आरपीएफ और कॉमर्शियल कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है। आरपीएफ और कॉमर्शियल को बिल में गड़बड़ी की पूरी जानकारी रहती थी।


टीम को देख भागने लगा था निजी गनर
पान मसाला कारोबारी के यहां सीजीएसटी की टीम देखकर निजी गनर भागने लगा था। हालांकि टीम ने उसे मकान से बाहर नहीं जाने दिया। टीम ने आवास और फैक्टरी में जाकर छानबीन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed