फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   central minsiter rajnath singh raily at azamgarh

जो छेड़ता है उसे नहीं छोड़ता भारत : राजनाथ सिंह

Thu, 23 Feb 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Thu, 23 Feb 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
central minsiter rajnath singh raily at azamgarh
सपा के लिए कांग्रेस को बताया कमजोर बैसाखी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कभी विस्तारवादी और आक्रांता नहीं रहा है। आतंकियों ने सीमा पार कर हमारे 17 सैनिकों की जान ली तो पीएम ने दृढ़ निश्चय का परिचय दिया और हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया था। पड़ोसी देश के खिलाफ यह कार्रवाई मजबूरी में करनी पड़ी।
विज्ञापन


हम पड़ोसी से अच्छा संबंध चाहते हैं लेकिन जब कोई छेड़ता है तो भारत उसे छोड़ता नहीं है। वे बातें गुरुवार को लालगंज के रामजानकी मैदान और चौरी बेलहां महाविद्यालय तरवां के मैदान में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटल जी कहते थे कि दोस्त बदल जाते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं। हम पड़ोसी से अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन कुछ आतंकी ताकतें न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी माहौल खराब कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां के शासकों की जाने क्या मजबूरी है कि वे हालात पर काबू पाने में अक्षम हैं। सीमा पर कुछ न कुछ होता ही रहता है। उन्होंने सपा के दावों पर तंज कसते हुए जनता से पूछा कि क्या उन्हें 20 घंटे बिजली मिली, सिंचाई का पानी मिला, सड़क और रोजगार मिला, लोगों ने न में जवाब दिया तो उन्होंने कहा कि जब कुछ मिला ही नहीं तो सपा सरकार ने क्या विकास किया है।

कहा सीएम का दावा है कि उनका काम बोल रहा है। काम बोलता नहीं दिखता है लेकिन प्रदेश सरकार का काम दिख नहीं रहा है। इस बार सपा कमजोर महसूस कर रही है तभी उसने कांग्रेस की बैसाखी का सहारा लिया है। पर यह बैसाखी कमजोर हो चुकी है। 

राहुल पर कसा जबरदस्त तंज

central minsiter rajnath singh raily at azamgarh
कहा, न बिजली, पानी और न सड़क सपा का यह कैसा विकास - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने  कांग्रेस पर कहा कि उसके नेता चार माह पहले खाट सभा कर रहे थे। खाट सोने के लिए होती है सभा के लिए नहीं। चुनाव के चार माह पहले ही जिसने खाट पकड़ ली वह चुनाव क्या जीतेगा। उन्हें नहीं मालूम कि साइकल को मुलायम ने पंचर कर दिया है शिवपाल ने उसकी चेन निकाल ली है अब यह साइकिल खटारा हो चुकी है और चलने वाली नहीं है।

बसपा पर कहा कि हाथी पुराना और बूढ़ा हो चुका है, उसे पीपल खिलाना पड़ेगा। देश में सबसे बेहतर सरकार देने वाली पार्टी भाजपा है। अटल जी की सरकार को आपने देखा है और ढाई साल के मोदी के काम को भी देख रहे हैं।

भाजपा के किसी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। जबकि सपा और बसपा के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हैं। परिवार और लोकतंत्र लोकलाज के बिना नहीं चलता है। नेता ऐसा होना चाहिए कि भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर त्यागपत्र दे दे।

कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो बेरोजगारों को रोजगार के लिए ऋण दिया जाएगा, बेटी पैदा होने पर बांड खरीदा जाएगा जो उसके 21 साल के होने पर दो लाख हो जाएंगे, किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और भाजपा शासित प्रदेशों की तरह ब्याज शून्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed