{"_id":"5b1e0d784f1c1b634d8b5d78","slug":"central-minister-anupriya-patel-security-gone-failure-on-highway-last-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीती रात हाईवे पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा में लगी सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीती रात हाईवे पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा में लगी सेंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात एनएच-2 पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा में रात बड़ी चूक हुई। बगैर नंबर की फोर्ड कार सवार तीन युवकों ने केंद्रीय मंत्री की फ्लीट में मिर्जापुर की चील्ह पुलिस चौकी से औराई तक बार-बार घुसने की कोशिश की।
स्कॉर्ट वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों और पीआरओ ने कार सवार तीनों को ऐसा करने से मना किया तो सभी बदसलूकी पर उतर आए। मामले को गंभीर होता देख केंद्रीय मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी तो मिर्जामुराद में पुलिस ने हाईवे पर बैरिकेडिंग कर कार रोकी और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
तीनों भदोही निवासी बीएएमएस के छात्र बताए गए हैं। वो मिर्जापुर से से सड़क मार्ग से वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहीं थी। वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया को नई दिल्ली जाने के लिए रविवार की रात बाबतपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ना था।
विज्ञापन
उनके सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चील्ह पुलिस चौकी के समीप से कार सवार तीन युवक केंद्रीय मंत्री की फ्लीट के पीछे लग गए। कभी वो आगे जा रहे थे तो कभी बगल में कार लेकर चलने लग जा रहे थे।
स्कॉर्ट वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों और मंत्री के पीआरओ ने मना किया लेकिन तीनों मानने को तैयार नहीं थे। उल्टे, गालीगलौज और हाथ से मारने का इशारा कर रहे थे। तीनों की बदसलूकी बढ़ते देख मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर सूचना दी।

मंत्री के स्कॉर्ट में लगा वाहन खटारा
अनुप्रिया पटेल
रामकुमार ने बताया कि जिस वाहन में मंत्री मौजूद थीं उसके पीछे लगा स्कॉर्ट वाहन खटारा किस्म का था। इस वजह से वो काफी पीछे रह गया और बगैर नंबर की कार सवार लोग केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा के लिए खतरा बने।
इस संबंध में एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए सीओ बड़ागांव को मौके पर भेजा गया है। हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपना दल(एस) के अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष पटेल ने कहा कि मिर्जापुर पुलिस द्वारा यही सही तरीके से सुरक्षा दी जाती तो ऐसी घटना नहीं होती। मिर्जापुर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में अक्सर लापरवाही की जाती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बातचीत की जाएगी।