फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   central minister and state minister make difrent comment of clean ganga

गंगा की सफाई पर केंद्र और राज्य के मंत्रियों के अलग-अलग बोल

Sun, 16 Apr 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 16 Apr 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
central minister and state minister make difrent comment of clean ganga
बंद होने की बजाए गंगा में गिरने वाले नालों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
गंगा की सफाई पर केंद्र और राज्य के मंत्रियों के अलग-अलग बोल सामने आए हैं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कुछ दिनों पूर्व बयान दिया था कि गंगा में सीवर का एक बूंद गिरने नहीं दिया जाएगा। सीवर को एसटीपी के जरिए शोधित करने के बाद उसे लिफ्ट कर सिंचाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को वाराणसी आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सीवर के पानी को शोधित कर गंगा में छोड़ा जाएगा। सुरेश खन्ना से सर्किट हाउस में सवाल किया गया कि केंद्र में सरकार बने ढाई साल हो गए लेकिन गंगा सफाई का काम नहीं दिख रहा है तो उनका कहना था कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार केंद्र का सहयोग नहीं कर रही थी।
विज्ञापन


अब केंद्र और प्रदेश में दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है। जल्द ही काम देखने को मिलेगा। 

नगर विकास मंत्री ने कहा कि सफाई को जीवन का हिस्सा बनाएं। जब तक लोग खुद नहीं जागेंगे तब तक राष्ट्रीय स्तर पर सफाई की मुहिम साकार नहीं की जा सकती।

हनुमान घाट स्थित कांच्चि कोटि काम कोटीश्वर मंदिर में भगवदपाद शंकर अन्नदान ट्रस्ट चेन्नई की ओर से सफाई के लिए पंचगंगा घाट को गोद लिए जाने के उद्घाटन समारोह को वह संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जापान की जनता से हम सभी को सीखना होगा। देश और अपने शहर के लिए कुछ करना होगा। खुद झाड़ू लेकर सफाई करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed