फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   central doesnot give any answer of iit bhu ranking by nirf

NIRF: आईआईटी बीएचयू के रैंकिंग पर सवाल, केंद्र से अबतक नहीं मिला जवाब

Tue, 16 May 2017 03:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 May 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
central doesnot give any answer of iit bhu ranking by nirf
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी एनआईआरएफ की रैंकिंग पर जो सवाल उठाए थे, उसका जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। रैंकिंग के मानकों पर आईआईटी द्वारा उठाए गए सवाल पर अब तक मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन


संस्थान की ओर से करीब एक माह पहले आपत्ति जताई गई थी। मामले में मंत्रालय और उसकी एजेंसी ने क्या कदम उठाए, ये भी अब तक नहीं पता चल पाया है। 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गत तीन अप्रैल को देश भर के शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई थी, जिसमें ओवरऑल आईआईटी बीएचयू की रैंक 70वीं और इंजीनियरिंग कैटेगरी में 31वीं थी।
विज्ञापन


19 अप्रैल को आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने ये कहकर इस रैंकिंग पर सवाल उठाया था कि शोध पत्रों के प्रकाशन और पेटेंट का आंकड़ा एनआईआरएफ ने थर्ड पार्टी से लिया है जो कि सही नहीं है। इसके चलते उनकी रैंकिंग गिरी है। उन्होंने मंत्रालय को मेल कर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. संगल ने बताया कि न तो मंत्रालय की ओर से कोई रिस्पांस आया और ना ही एनआईआरएफ एजेंसी की तरफ से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed