{"_id":"5750967f4f1c1b6a79109b71","slug":"central-and-state-police-officers-to-monitor-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और राज्य की योजनाओं की निगरानी करें पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और राज्य की योजनाओं की निगरानी करें पुलिस अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
क्राइम मिटिंग को संबोधित करते आईजी जोन एसके भगत।
आईजी जोन एसके भगत ने गुुरुवार को पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में जोन के दस जिलों के एसपी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के एसपी को राज्य/केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं आईडीपी, एसआईएस, एसआरई एवं आधुनिकीकरण योजनाओं के अन्तर्गत हो रेह विभिन्न निर्माण कार्यों की निगरानी कर अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही सुरक्षा बलों के आधारभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।
आईजी ने कहा कि थाने पर जाने वाले फरियादियों का मुकदमा हर हाल में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। मुकदमा दर्ज न होने की शिकायत उच्चाधिकारियों तक नहीं जानी चाहिए। सफेद पोष अपराधी,भू-माफिया,खनन,शराब माफिया व अन्य माफियाओं तथा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाय।
महिलाओं से संबंधित अपराध वाले मामलों में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाय। इनामी और वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हर हाल में की जाए। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाय।