फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   celebration in hairvansh narayan native village after become ,rajya sabha deputy chairman

राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने के बाद हरिवंश नारायण सिंह के गांव में खूब उड़ा गुलाल

Fri, 10 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 10 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
celebration in hairvansh narayan native village after become  ,rajya sabha deputy chairman
पड़ोसी गांव के लोगों ने चचेरे भाई को दी बधाई, खूब उड़ा गुलाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले के दलजीत टोला (जयप्रकाश नगर) के मूल निवासी राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण सिंह के राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने से गांव में खुशी का माहौल है। सूचना मिलते ही हरिवंश नारायण सिंह के चचेरे भाई श्रीकृष्ण सिंह झाम को लोगों ने बधाई देना शुरू कर दीं। श्रीकृष्ण सिंह भी आगंतुकों को मिठाई खिलाने के साथ ही अबीर-गुलाल लगा रहे थे। 
विज्ञापन


जिले का नाम लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयप्रकाश नगर-सिताब दियारा और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के कारण इब्राहीम पट्टी कई दशकों से चर्चा में रहा है। हरिवंश के उपसभापति चुने जाने के कारण जयप्रकाश नगर के साथ-साथ जिला एक बार फिर चर्चित हो गया। हरिवंश को लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। गांव में सिताबदियारा के लोग भी पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।  
विज्ञापन


जीवन परिचय
हरिवंश का जन्म 30 जून, 1956 को दलजीत टोला सिताब दियारा में हुआ। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा गांव से सटे टोला काशी राय स्थित स्कूल से ली। बाद में जेपी इंटर कॉलेज, सेवाश्रम (जयप्रकाश नगर) से 1971 में हाईस्कूल पास करने के बाद वह वाराणसी गए। यूपी कॉलेज से इंटरमीडिएट के बाद बीएचयू से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1977-78 में मुंबई से प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में कैरियर की शुरुआत करने के बाद 1981-84 तक उन्होंने हैदराबाद एवं पटना में बैंक में नौकरी की और 1984 में पत्रकारिता में वापसी की। अप्रैल, 2014 में उन्हें बिहार से राज्यसभा के लिए चुना गया। उनका कार्यकाल अप्रैल, 2020 तक है। 

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देंगे हरिवंश

celebration in hairvansh narayan native village after become  ,rajya sabha deputy chairman
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला इकाई की बैठक गुरुवार को डाक बंगला में हुई। इसमें हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। सदस्यों ने कहा कि उनके व्यक्तित्व व कृतित्व राज्यसभा में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देने में प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed