फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cbse exam pattern changed

सीबीएसई परीक्षा के बदले पैटर्न से छात्रों को मिलेगी राहत

Sun, 13 Dec 2020 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
cbse exam pattern changed
कोरोना काल की वजह से यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई परीक्षा के पैटर्न कम होने का लाभ परीक्षार्थियों को मिलेगा। कोर्स कटौती होने से परीक्षा की तैयारियों का दबाव थोड़ा कम होगा, वहीं वैकल्पिक और विचारों पर आधारित सवालों की संख्या अधिक रह सकती है। इसका जवाब अगर छात्रों ने सही तरीके से दिया तो उन्हें अच्छे अंक पाने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन

सीबीएसई ने इस बार दसवीं, बारहवीं के कोर्स में 30 प्रतिशत की कटौती की है। नए कोर्स के हिसाब से छात्रों की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। जिले के कई विद्यालयों में कोर्स पूरा होने का अंतिम दौर चल रहा है। परीक्षा को लेकर अभी तिथि तो तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

हर विषयों से चार से पांच चैप्टर घटाए जा सकते हैं। नई व्यवस्था के मुताबिक 70 नंबर की लिखित और 30 नंबर के प्रैक्टिकल होंगे। इसके अलावा कोरोना काल की चुनौतियों को देखते हुए जितने चैप्टर की पढ़ाई हो रही है, उसी के आधार पर पेपर भी तैयार कराए जाएंगे, जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो। सीबीएसई की ओर से इस बार की परीक्षा के पेपर में वैकल्पिक (आब्जेक्टिव) प्रश्नों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। आम तौर पर एक नंबर के दस वैकल्पिक सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई ने 30 प्रतिशत कोर्स कम कर दिया है। उसी आधार पर छात्रों की पढ़ाई चल रही है। माना जा रहा है कि इस बार वैकल्पिक के साथ ही एप्लीकेशन बेस्ड प्रश्न अधिक होंगे। फिजिक्स, मैथ एप्लीकेशन बेस्ड सवाल रहते हैं। इससे छात्रों को राहत होगी। - गुरमीत कौर, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed