{"_id":"68c46ae51c4381f6d7057fd3","slug":"cbi-threatened-drm-office-returned-necessary-documents-awaiting-action-documents-of-departments-examined-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRM ऑफस पर धमकी CBI: जरूरी दस्तावेज लेकर लौटी, कार्रवाई का इंतजार; इन विभागों के कागजातों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DRM ऑफस पर धमकी CBI: जरूरी दस्तावेज लेकर लौटी, कार्रवाई का इंतजार; इन विभागों के कागजातों की हुई जांच
Sat, 13 Sep 2025 06:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 13 Sep 2025 06:18 AM IST
सार
Varanasi News: सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर छापा मारा। यहां कुछ विभागों के कागजात खंगाले और उन्हें अपने साथ लेते गई।
विज्ञापन
सीबीआई की एंटी करप्शन टीम का छापा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय लहरतारा में जांच करने के बाद सीबीआई की एंटी करप्शन टीम शुक्रवार को लखनऊ लौट गई। बृहस्पतिवार को भी टीम के सदस्यों ने इंजीनियरिंग और लेखा विभाग में पिछले तीन साल के दस्तावेजों की जांच की थी। शुक्रवार को टीम अपने साथ डीआरएम आफिस के विभागों से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज भी ले गई है। अब इस मामले में सीबीआई की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
रेलवे में फर्जी एफडीआर जमा कर निर्माण कार्य करवाए जाने की शिकायत के मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। इसी साल जुलाई महीने में भी सीबीआई की लखनऊ की एंटी करप्शन टीम यहां आई थी। तीन महीने के भीतर दूसरी बार डीआरएम आफिस में टीम के आने से अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे टीम डीआरएम आफिस आई थी।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग और लेखा विभाग में आने के बाद टीम ने यहां मौजूद लोगों को बाहर कर दिया था। इसके बाद कागजातों की जांच की थी। इधर शुक्रवार को भी टीम के सदस्यों ने डीआरएम आफिस से जुड़े रिकॉर्डों को खंगाला। अब टीम के सदस्यों के जाने के बाद सभी की नजरें इस दिशा में होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन